विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के पालघर में 500 से अधिक लोगों ने की घर वापसी, कृष्ण मंदिर में फिर अपनाया हिंदू धर्म

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:23 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर में 500 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म में 'घर वापसी' की।

पालघर में 500 से ज्यादा लोगों ने की घर वापसी

पालघर में 500 से ज्यादा लोगों ने की घर वापसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में नवनिर्मित कृष्ण मंदिर में 500 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म फिर अपनाया लिया है। इन लोगों ने आर्थिक या रोजगार संबंधी प्रलोभनों के कारण पहले मतांतरण कर लिया था।

एक आध्यात्मिक गुरु ने शनिवार को बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विरार क्षेत्र में लड्डू गोपाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस समारोह में महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक सहित कई लोग शामिल हुए।

आध्यात्मिक गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज ने कहा कि मंदिर में 500 से अधिक ऐसे लोगों ने मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया, जिन्होंने पहले मतांतरण कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने अब तक 30 हजार से 40 हजार लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने में मदद की है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)