पालघर, पीटीआई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 15 वर्षीय लड़की गर्भवती मिली है, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चार महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

किशोरी की मां की शिकायत का हवाला देते हुए विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की कुछ महीने पहले मवेशियों को चराने ले गई थी, तभी एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन मां को यौन उत्पीड़न के बारे में तब पता चला, जब लड़की चार महीने की गर्भवती थी। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Edited By: Achyut Kumar