महाराष्ट्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पति के दो साथियों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके पति के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।
HighLights
पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।
पति के दो दोस्त सूरज यादव और विशाल गिरफ्तार।
शिकायत करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी।
डिजिटल डेस्क, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके पति के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने महिला को धमकी भी दी कि यदि उसने घटना की शिकायत की तो वह उसके चार वर्षीय बेटे को जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे के अनुसार, आठ अक्टूबर की रात महिला का पति घर पर नहीं था, तभी दोनों आरोपितों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे उसके बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। आरोपित महिला के पति के दोस्त थे। अक्सर उसके घर आते-जाते थे।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
