Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में COVID-19 से एक और पुलिसकर्मी की मौत
Coronavirus in Maharashtra मुंबई में कोरोना संक्रमण के कारण 57 वर्षीय पुलिस अधिकारी मधुकर माने की मौत हो गयी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर ये सूचना दी।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक और पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी, मुंबई पुलिस के अनुसार मृतक मधुकर माने की उम्र 57 वर्ष थी, मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत थे और पिछले 15 दिनों से अवकाश पर ही थे। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर एएसआईडी मधुकर माने के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि इस दुखद खबर से हमें बेहद अफसोस है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें इस दुख की घडी में हम उनके परिवार के साथ हैं।
महाराष्ट्र में अब तक कोरेाना संक्रमण के कारण 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है जिनमें सात मुंबई के और एक-एक सोलापुर, नासिक और पुणे के थे। महाराष्ट्र में अब तक 1061 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 112 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार कुल संक्रमितों में से 174 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दस की इस संक्रमण के कारण जान जा चुकी है।
गौरतलब है कि मुंबई में बीते मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण के कारण सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की मौत हो गयी थी। मृतक एएसआई सेवरी थाने में तैनात था और संक्रमण के टेस्ट के बाद से उसका इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एएसआई की मौत की जानकारी दी थी। इससे पहले रविवार को भी विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन से जुड़े सहायक उप-निरीक्षक की मौत की भी सूचना मिली थी कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गयी थी।
बीते रविवार को मुंबई पुलिस ने ट्वीट के जरिये ASI सुनील दत्तात्रे कलगुत्कर के दुखद निधन के बारे में सूचित कर अफसोस प्रकट किया था। ASI कलगुत्तार कोरोनो वायरस से संक्रमित थे। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारी संवेदनायें कलगुत्कर परिवार के साथ हैं।"
Coronavirus Mumbai: मुंबई के KEM अस्पताल का वीडियो फिर हुआ वायरल, भाजपा नेता ने लगाया ये आरोप