ठाणे में दीवार गिरने से एक की मौत, 2 जख्मी
मुंबई में कल रात बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 11:38 AM (IST)
ठाणे, प्रेट्र। मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के कारण आफतों का सिलसिला लगातार जारी है अब ठाणे से खबर आयी है कि बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार घोडबुंडर रोड पर पटलीपाड़ा इलाके में कल रात एक सोसायटी की 30 फुट ऊंची दीवार गिर गयी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बारिश के कारण दीवार गिरते ही 35 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम प्रकाश सखाराम वावले था कि मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 29 वर्षीय महिला और एक 10 वर्षीय लड़के के गंभीर चोटें आयी है। घायलों को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
दीवार गिरने की वजह से उससे लगे चार घरों में भी क्षति हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के पास बने पांच अन्य घरों को भी खाली करवा दिया गया है और दीवार का बचा हुआ भाग भी गिरा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें