यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई में अब धर्मस्थल हो गए हैं अब लाउडस्पीकर मुक्त, सीएम के निर्देश के अनुरूप चलाया गया अभियान
मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा है कि शहर लाउडस्पीकरों से पूरी तरह मुक्त हैं। पुलिस आयुक्त ने ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम फडणवीस के निर्देश के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से चलाया गया अभियान
- शहरभर में धार्मिक ढांचों से लगभग 1,500 लाउडस्पीकर हटा दिए हैं
पीटीआई, मुंबई। मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा है कि शहर लाउडस्पीकरों से पूरी तरह मुक्त हैं। पुलिस आयुक्त ने चुनिंदा ढंग से निशाना बनाने के दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि किसी एक विशेष समुदाय के धार्मिक ढांचों को निशाना नहीं बनाया गया। यह अभियान उचित और मनमानी रहित कार्रवाई करने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से चलाया गया।
उन्होंने इन उपायों को लागू करने से पहले अपनाए गए सहयोगपरक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। कहा कि हमने धार्मिक और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया और उन्हें समझाया। यह कार्रवाई इस साल जनवरी में बांबे हाई कोर्ट द्वारा जारी एक आदेश के बाद की गई।
भारती ने कहा कि हमने शहरभर में धार्मिक ढांचों से लगभग 1,500 लाउडस्पीकर हटा दिए हैं। पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि ऐसे लाउडस्पीकर फिर से न लगाए जाएं।
