विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पालघर में 1.02 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, मकान मालिक पर भी केस दर्ज

Published: Wed, 29 Jul 2026 04:54 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।

नाइजीरियाई नागरिक 1.02 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार।

नाइजीरियाई नागरिक 1.02 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार।

HighLights

  1. पालघर में नाइजीरियाई नागरिक 1.02 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया।

  2. 2.054 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त, आरोपी जस्टिन उसिफो की पहचान।

  3. मकान मालिक पर भी विदेशी किराएदार सत्यापन न करने का केस।

डिजिटल डेस्क, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 53 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन बरामद की गई है।

आधिकारियों ने बताया कि आरोपित के किराए पर रहने वाले संपत्ति के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उन्होंने विदेशी नागरिक की अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया किए बिना संपत्ति किराए पर दी थी।

तुलिंज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अमर माराठे ने बताया कि पुलिस के आतंकवाद विरोधी सेल को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक पालघर जिले के नालासोपारा क्षेत्र में एक फ्लैट से मादक पदार्थों की बिक्री में संलग्न हैं।

पुलिस ने सोमवार को नाइजीरियाई नागरिक जस्टिन उसिफो उर्फ माइकल ग्रेस के ठिकाने की तलाशी ली। पुलिस ने 2.054 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत 1,02,75,000 रुपये है।

आरोपित संपत्ति के मालिक द्वारा उचित सत्यापन के बिना किराए पर रह रहा था। आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थों और मनोवैज्ञानिक पदार्थों (एनडीपीएस) अधिनियम, आव्रजन व विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)