Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maharashtra: NCB-मुंबई ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3 करोड़ रुपये की दवाएं की जब्त और तीन लोग हुए गिरफ्तार

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 08:30 AM (IST)

    एनसीबी-मुंबई ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान NCB ने 9.877 किलोग्राम एम्फेटामाइन (ऑस्ट्रेलिया के लिए भेजे गए पार्सल से जब्त) 2.548 किलोग्राम (9800 टैब) ज़ोलपिडेम टार्ट्रेट और 6.545 किलोग्राम (18700 टैब) ट्रामाडोल सहित 3 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कीं। इसके साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इसकी जानकारी मुंबई NCB ने दी है।

    Hero Image
    Maharashtra: NCB-मुंबई ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़

    एएनआई, मुबंई (महाराष्ट्र)। एनसीबी-मुंबई ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान NCB ने 9.877 किलोग्राम एम्फेटामाइन (ऑस्ट्रेलिया के लिए भेजे गए पार्सल से जब्त), 2.548 किलोग्राम (9800 टैब) ज़ोलपिडेम टार्ट्रेट और 6.545 किलोग्राम (18700 टैब) ट्रामाडोल सहित 3 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कीं। इसके साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इसकी जानकारी मुंबई NCB ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी महिला का पर्स देख उड़ गए DRI अधिकारी के होश

    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोत दिव्वार (Cote d'Ivorie) की एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों ने विदेशी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। महिला अदीस अबाबा से फ्लाइट नंबर-ईटी 640 के जरिए महिला मुंबई पहुंची थी।

    डीआरआई की खुफिया जानकारी मिलने के बाद महिला की जांच-पड़ताल की गई। जब आरोपी महिला के सामान की जांच हुई तो अधिकारियों को 1 किलो 273 ग्राम कोकिन बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Hindi News Today: छत्तीसगढ़ में आज हो सकता है विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम मामले में आएगा फैसला

    यह भी पढ़ें- बंगाल सरकार के असहयोग के कारण नंदीग्राम रेल परियोजना रुकी, रेल मंत्री ने साधा निशाना; प्रोजेक्ट से जुड़े सवालों का दिया ये जवाब