Mumbai: नवी मुंबई में 524 इमारतों को घोषित किया गया खतरनाक, लोगों को परिसर खाली करने का मिला निर्देश

नवी मुंबई नगर निगम ने सर्वेक्षण के बाद अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नारवेकर ने गुरुवार को बताया कि इन इमारतों में से 61 सी-1 श्रेणी (बेहद खतरनाक) में आते हैं।