विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: खेत में कपास और अरहर के बीच उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 5.25 लाख रुपये का गांजा जब्त

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के डिग्रास गांव में पुलिस ने एक खेत में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया ...और पढ़ें

नांदेड़ में खेत से 5.25 लाख का गांजा जब्त (AI फोटो)

नांदेड़ में खेत से 5.25 लाख का गांजा जब्त (AI फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ के डिग्रास गांव में पुलिस ने एक खेत में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5.25 लाख रुपये का 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को खेत में छापेमारी की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी श्रीकृष्ण रामराव गट्टे ने पुलिस और प्रशासन से बचने के लिए कपास और अरहर की फसलों के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे।

इस मामले में आरोपी गुट्टे के खिलाफ कंधार पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है, हालांकि इस कार्रवाई में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)