विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra News: उम्रकैद की सजा काट रहा हत्या का दोषी पुणे जेल से फरार, मामला दर्ज कर पुलिस लगा रही है पता

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 03:24 PM (IST)

Maharashtra News पुणे जेल के पुलिस कर्मचारियों की नींद मैं खलल तब पड़ी जब जेल से एक कैदी भाग खड़ा ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के पुणे शहर में यरवदा केंद्रीय कारागार से भागा कैदी (प्रतीकात्मक फोटो)
महाराष्ट्र के पुणे शहर में यरवदा केंद्रीय कारागार से भागा कैदी (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में यरवदा केंद्रीय कारागार की खुली जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी भाग गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में सजा काट रहे दोषी आशीष जाधव को ओपन जेल के राशन विभाग में ड्यूटी दी गई थी। यरवदा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि वह सोमवार दोपहर को जेल से भाग गया।

हाजिरी के दौरान कैदी के भागने की मिली सूचना 

उन्होंने कहा, "यह घटना हाजिरी के दौरान तब सामने आई जब वह अपने बैरक में नहीं मिला। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 224 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी वैध गिरफ्तारी का विरोध या बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

पुलिस ने कहा कि कैदी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।