विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:03 AM (IST)

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के पास एक चलती बस में भीषण आग लग गई, गनीमत रही कि सभी यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

HighLights

  1. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के पास बस में आग लगी।

  2. चलती बस में आग लगने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित।

  3. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुरुवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के पास एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बता दें कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:55 बजे पनवेल इलाके में किलोमीटर 16 के पास पुणे जाने वाली लेन पर हुआ।

दमकल विभाग ने दिखाई फुर्ती, आग पर पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही पनवेल और खोपोली नगर परिषद की दमकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियां भी भेजी गईं, जिन्होंने जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी यात्री

गौरतलब है कि बस में सफर कर रहे सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह इलाका रसायनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।