यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई यूनिवर्सिटी ने कर दी बड़ी मिस्टेक, डिग्री पर 'Mumbai' को लिख दिया 'Mumabai'; मचा हड़कंप
मुंबई विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह प्रमाणपत्रों में छात्रों को दी गई डिग्री में अपना ही नाम गलत छाप दिया जिसके बाद ...और पढ़ें

HighLights
- प्रमाणपत्रों को वापस लौटाने को कहा गया
- नए प्रमाणपत्र बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जारी किए जाएंगे
पीटीआई, मुंबई। मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह प्रमाणपत्रों में छात्रों को दी गई डिग्री में अपना ही नाम गलत छाप दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। अक्सर आपने सुना होगा कि डिग्री पर किसी बच्चे का नाम गलत हो जाता है या उसके पिता का नाम गलत हो जाता है। लेकिन मुंबई यूनिवर्सिटी ने सर्टिफिकेट पर अंग्रेजी में 'Mumbai' की जगह 'Mumabai' लिख दिया।
प्रमाणपत्रों को वापस लौटाने को कहा गया
विश्वविद्यालय ने 2023-24 स्नातक बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान बांटे जा रहे प्रमाणपत्रों को वापस लौटाने को कहा गया है। ये त्रुटि-युक्त प्रमाणपत्र पहले ही कई संबद्ध कॉलेजों में पहुंच चुके हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
2023-24 में, कुल 1.64 लाख छात्रों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितनों को ऐसे प्रमाणपत्र मिले जिन पर "मुंबई विश्वविद्यालय" गलत छपा हुआ था।
अधिकारी ने कही ये बात
मुंबई विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि मुद्रण संबंधी त्रुटि के कारण कुछ प्रमाणपत्रों में यह त्रुटि थी। हम इसे सुधार रहे हैं। अधिकारी ने कहा, नए प्रमाणपत्र बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जारी किए जाएंगे।
