मुंबई को मिलेगी महिला मेयर, महाराष्ट्र नगर निगम में जानें किस शहर में किस कैटेगरी का होगा महापौर?
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिकाओं में मेयर का चुनाव हुआ। लॉटरी सिस्टम से बीएमसी को ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में किस शहर में बनेगा किस जाति का मेयर
HighLights
22 जनवरी को महाराष्ट्र में मेयर पदों का चुनाव।
लॉटरी से बीएमसी को मिलेगी महिला मेयर।
पुणे, नागपुर सहित कई शहरों में महिला महापौर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में आज गुरुवार, 22 जनवरी को बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में मेयर का चुनाव किया जा रहा है। लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है। मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी की उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर लिया गया है।
शहरी विकास विभाग लॉटरी निकालकर तय करता है कि मेयर का पद जनरल, महिला या पिछड़े वर्गों जैसी कैटेगरी में से किस कैटेगरी में आएगा। इस प्रक्रिया के बाद अब बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के योग्य उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे।
इसके बाद, चुने हुए पार्षद एक खास असेंबली में वोट करेंगे, जहां सभी उम्मीदवारों में से आधे से ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को मेयर चुना जाएगा।
किस शहर में किस जाति का मेयर?
आरक्षण लॉटरी के मुताबिक, 29 में से 16 सीटें तमाम श्रेणियों के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। इस बार 17 सीटें महिला मेयर के लिए चुनी गई हैं।
बीएमसी के अलावा पुणे, धुले, नांदेड़, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा भयंदर, नासिक और नागपुर में भी मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं।
लातूर, जालना और ठाणे सहित कुल पांच नगर निगमों में मेयर की सीटें अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। इनमें से लातूर और जालना नगर निगम की सीटें अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
वसई-विरार, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर जैसी सीटें पूरी तरह ओपन रखी गई हैं। यहां किसी भी वर्ग का उम्मीदवार मेयर बनाया जा सकता है।
मुंबई MMR रीजन
1. मुंबई बीएमसी- सामान्य जाति की महिला
2. ठाणे- अनुसूचित जाति (SC)
3. नवी मुंबई- सामान्य जाति की महिला
4. पनवेल-
5. कल्याण डोंबिवली- अनुसूचित जनजाति (ST)
6. वसई विरार- सामान्य (Open)
7. मीरा भाइंदर- महिला
8. भिवंडी
9. उल्हासनगर
नासिक रीजन
10. नासिक- सामान्य जाति की महिला
11. अहिल्यानगर- ओबीसी महिला
12. धुले- सामान्य जाति की महिला
13. मालेगांव- सामान्य जाति की महिला
14. जलगांव- ओबीसी महिला
पुणे रीजन
15. पुणे- सामान्य जाति की महिला
16. पिंपरी चिंचवड़- सामान्य (Open)
17. सांगली- सामान्य (Open)
18. सोलापुर- सामान्य (Open)
19. कोल्हापुर
20. इचलकरंजी
मराठवाड़ा
21. छत्रपति संभाजी नगर- सामान्य (Open)
22. लातूर- अनुसूचित जाति की महिला (SC)
23. जालना- अनुसूचित जाति की महिला (SC)
24. परभणी
25. नांदेड़- महिला
विदर्भ
26. नागपुर- सामान्य जाति की महिला
27. अमरावती- सामान्य (Open)
28. अकोला- ओबीसी महिला
29. चंद्रपुर- ओबीसी
यह भी पढ़ें- 'दावोस में पिकनिक मनाने गए हैं सारे मुख्यमंत्री...', संजय राउत के तंज पर क्या बोलीं CM फडणवीस की पत्नी?
यह भी पढ़ें- BMC मेयर पद पर सस्पेंस के बीच राज ठाकरे का उद्धव को झटका, कल्याण-डोंबिवली में शिंदे को दिया समर्थन
