Move to Jagran APP

डिस्कवरी चैनल पर दिखेंगे मुंबई के 'सांप वाले सिपाही', 8 साल की उम्र में कांस्टेबल मुरलीधर ने पकड़ा था कोबरा

मुंबई पुलिस में सांप वाले सिपाही के नाम से मशहूर कांस्टेबल मुरलीधर जाधव का कारानामा डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जा रहा है। दरअसल कांस्टेबल मुरलीधर सांप को रेस्कयू करने के लिए जाने जाते हैं। मुरलीधर ने बताया कि उनका प्रोग्राम अगले कुछ महीनों में टेलीकास्ट होने वाली है।

By Piyush KumarEdited By: Published: Sun, 18 Dec 2022 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2022 04:22 PM (IST)
डिस्कवरी चैनल पर दिखेंगे मुंबई के 'सांप वाले सिपाही', 8 साल की उम्र में कांस्टेबल मुरलीधर ने पकड़ा था कोबरा
मुंबई पुलिस में 'सांप वाले सिपाही' के नाम से मशहूर कांस्टेबल मुरलीधर जाधव की फाइल फोटो।

संजीव शिवाडेकर, मुंबई (मिड-डे)। मुंबई पुलिस के कारनामे को एक बार फिर पूरी दुनिया देखेगी। मुंबई पुलिस में 'सांप वाले सिपाही' के नाम से मशहूर कांस्टेबल मुरलीधर जाधव का कारानामा डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा। दरअसल, कांस्टेबल मुरलीधर, सांप को रेस्कयू करने के लिए जाने जाते हैं। अभी तक उन्होंने दो दशकों से हजारों सापों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 5 कार्यालय से जुड़े कॉन्स्टेबल मुरलीधर जाधव पर डिस्कवरी चैनल की एक टीम ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म शूट की है।

prime article banner

8 साल की उम्र से पकड़ रहे हैं सांप

बता दें कि मुरलीधर को 8 साल की उम्र में खेती-बाड़ी करने के दौरान किंग कोबरा ने काट लिया था। जादू-टोना करवाया, ठीक नहीं हुए। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक वह कोमा में चले गए थे। किसी तरह उनकी जान बच पाई। इसके बाद मुरलीधर ने दृढ़ संकल्प कर लिया वो भविष्य में लोगों को सांप के काटने से बचाएंगे और अभी तक अपने संकल्प पर टिके हैं।

मुरलीधर मे मिड-डे को बताया कि जैसे ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ उसकी अलगी रात ही मैंने बिना किसी ट्रेनिंग के कोबरा सांप को पकड़ा लिया। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद थोम्ब्रे सर द्वारा साझा किए गए ज्ञान ने मुझे यह समझने में मदद की कि कैसे जहरीले और गैर-विषैले सांपों की प्रजातियों की पहचान की जाए। जाधव ने कहा,'प्रजातियों की पहचान करने के अलावा, मैंने बचावकर्ताओं के लिए न्यूनतम जोखिम लेते हुए सांप को पकड़ने की कला सीखी।

राजेश थोम्ब्रे से लिया सांप पकड़ने का प्रशिक्षण

इसके बाद बचपन से ही मुरलीधर सांप पकड़ने का काम लगातार कर रहे हैं। मुरलीधर ने आगे कहा कि 300 किमी दूर स्थित चालीस गांव के एक पेशेवर और प्रमुख सांप बचाने वाले राजेश थोम्ब्रे ने मुझे सांप पकड़ने की सीख दी। जब उन्होंने ट्रेनिंग ली तो उन्हें यह बात पता चला कि बिना प्रशिक्षण के सांप पकड़ना काफी खतरनाक है। मुरलीधर के मुताबिक, मुंबई पुलिस से जुड़े कांस्टेबल को लगभग हर दिन औसतन दो से तीन सांप को रेस्कयू करने के कॅाल मिलते हैं।

मुरलीधर ने आगे जानकारी दी कि उन्हें डिस्कवरी टीम का फोन आया और उन्हे इंटरव्यू देने के लिए अनुरोध किया गया। इसके अलावा, सांप पकड़ने के दौरान उनको शूट करने का भी इजाजत भी मांगी गई। मुरलीधर ने आगे बताया, 'तीन चार दिनों तक डिस्कवरी टीम मेरे साथ सांप पकड़ने के दौरान मौजूद रही। मुरलीधर ने बताया कि उनका प्रोग्राम अगले कुछ महीनों में टेलीकास्ट होने वाली है।'

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की मुलाकात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.