विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: प्रॉपर्टी डील के नाम पर हीरा कारोबारी से 2.7 करोड़ रुपये की ठगी, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 06 May 2023 03:26 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने एक डेवलपर और उसके बेटे के खिलाफ संपत्ति सौदे में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला ...और पढ़ें

Mumbai News: प्रॉपर्टी डील के नाम पर हीरा कारोबारी से 2.7 करोड़ रुपये की ठगी (फोटो प्रतिकात्मक)
Mumbai News: प्रॉपर्टी डील के नाम पर हीरा कारोबारी से 2.7 करोड़ रुपये की ठगी (फोटो प्रतिकात्मक)

मुंबई, एजेंसी। मुंबई पुलिस ने एक डेवलपर और उसके बेटे के खिलाफ संपत्ति सौदे में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हीरा व्यापारी से कथित तौर पर 2.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

फ्लैट के लिए पिता-पुत्र को किया था भुगतान

एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसने 2016 में एक पुनर्विकास परियोजना में एक फ्लैट के लिए पिता-पुत्र की जोड़ी को 2.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। शिकायतकर्ता का आरोप ह कि रुपये देने के बावजूद अभी तक उसे संपत्ति पर कब्जा नहीं मिला है।

शिकायतकर्ता ने पिता-बेटे पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने विले पार्ले में एक हाउसिंग सोसाइटी में 1,876 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदने के लिए कुल 3.1 करोड़ रुपये में से 2.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और उसे एक आवंटन पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि दिसंबर 2018 में संपत्ति उसे सौंपी जाएगी। हालांकि, साल 2019 में आरोपियों में से एक ने शिकायतकर्ता को बताया किया कि उस फ्लैट को दूसरे खरीदार को बेच दिया गया था और उसे इमारत में एक और फ्लैट की पेशकश की गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस में दर्ज कराया केस

अधिकारी ने कहा कि उसने सौदे को खत्म नहीं किया और पैसे वापस करने में विफल रहा। जिसके बाद डेवलपर्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरु कर दी है।