मुंबई पुलिस में कोरोना से ASI की मौत, राज्य में 20 हजार के ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या
मुंबई पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन से जुड़े सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई है और बताया कि वह कोरोनो वायरस से जूझ रहे थे।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई पुलिस में एक एएसआइ की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन से जुड़े सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई है और बताया कि वह कोरोनो वायरस से जूझ रहे थे।
मुंबई पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया, "मुंबई पुलिस को विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन से एएसआई सुनील दत्तात्रे कलगुत्कर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सूचित करने का अफसोस है। एएसआई कलगुत्तार कोरोनो वायरस से जूझ रहे थे। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं कलगुत्कर परिवार के साथ हैं।"
बता दें कि महाराष्ट्र में डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक प्रदेश में 786 पुलिसकर्मियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, जिनमें से 703 सक्रिय है इनका इलाज विभिन्न कोविड 19 अस्पतालों में फिलहाल चल रहा है। इसके अलावा अब तक 76 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु लोगों की मौत हो चुकी है
राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 20,228 हो गई है, शनिवार को 1,165 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां शनिवार को कोरोना से 48 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा अब तक महाराष्ट्र में 3800 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है इनमें से 330 मरीज कल डिस्चार्ज हुए हैं।
एयर इंडिया का 5 पायलट संक्रमित
एयर इंडिया के 5 पायलटों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। ड्यूटी से 72 घंटे पहले हुए टेस्ट में ये लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी मुंबई से हैं किसी में भी कोरोना का लक्षण नहीं था। इन सभी को कार्गो फ्लाइट लेकर चीन जाना था।