मुंबई मेट्रो का संचालन शुरु, यात्रा से पहले जान लें ये नियम
कोरोना संक्रमण के कारण 7 माह से बंद पड़ी मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro ) आज फिर पटरी पर दौड़ने लगी है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर छह मिनट में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है।
मुंबई, एएनआइ। कोरोना संक्रमण के कारण बीते 7 माह से बंद पड़ी मुंबई मेट्रो आज 19 अक्टूबर से फिर पटरी पर दौड़नी शुरु हो गयी है। मेट्रो का संचालन सुबह 8:30 से रात 8:30 बजे तक होगा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर साढ़े छह मिनट में घाटकोपर से वर्सोवा के बीच ट्रेन मिलेगी। जबकि नॉन पीकऑवर में करीब आठ मिनट के अंतर में मेट्रो का संचालन होगा।
बता दें कि इससे पहले हर साढ़े तीन मिनट में मेट्रो का परिचालन होता था। पहले पीकअवर में एक ट्रेन में करीब 1500 लोग सफर करते थे जबकि अब मात्र 300 लोगों को ही यात्रा की अनुमति है जिससे शारिरिक दुराव के नियम का पालन किया जा सके। 300 यात्रियों में से यात्रा के दौरान 100 यात्री बैठ सकेंगे जबकि 160 को खड़े होकर ही यात्रा करनी होगी।
प्रतिदिन 204 चक्कर लगाएगी मेट्रो
यात्रियों की संख्या और शारिरिक दुराव नियम का पालन करने के लिए मेट्रो को 204 फेरी चलाने का फैसला किया गया है जबकि मार्च से पहले घाटकोपर से वर्सोवा के बीच मेट्रो रोजाना करीब 400 चक्कर लगाती थी। बता दें कि मार्च 2020 से कोरोना लॉकडाउन के कारण मेट्रो का संचालन बंद था।
मेट्रो में नहीं होगा प्लास्टिक टोकन का यूज
कोरोना महामारी को देखते हुए मेट्रो में यात्रा के दौरान प्लास्टिक टोकन का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, उसके स्थान पर यात्रियों को क्यूआर कोड के साथ कागज की टिकट दी जाएगी। साथ ही स्मार्ट कार्ड और ऐप का प्रयोग कर भी मेट्रो का टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
यात्रा के नियम
1. मेट्रो परिसर में प्रवेश करने से पहले ही यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग क जाएगी स्वास्थ्य ठीक न पाये जाने पर उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
2. मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
3. शारिरिक दूरी नियम का पालन करते हुए ट्रेन में एक सीट छोड़ कर बैठना होगा। खड़ें हुए यात्रियों को भी ( कोच के भीतर मार्किंग की गई जगह पर ही खड़ा रहना होगा।