मुंबई: सुबह सैर पर निकले व्यक्ति को तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्कर, कार पर लगा था MLA का स्टिकर
महाराष्ट्र के ठाणे में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार मर्सिडीज ने टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

हादसे के बाद मदद के लिए आगे आए राहगीरों की तस्वीर।
HighLights
ठाणे में सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति की मौत।
तेज रफ्तार मर्सिडीज ने टक्कर मारी, ड्राइवर गिरफ्तार।
कार पर लगा था 'MLA' स्टिकर, पुलिस कर रही जांच।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सुबह की सैर पर निकले एक शख्स की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई है। ये हादसा कल्याण पश्चिम में हुआ है।
सुबह टहलने के लिए निकले 25 साल के सुनील कोली को एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने टक्कर मार दी। इस वजह से उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच हुई है।
हादसे के बाद सड़क पर बने मेहराब से टकराने से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज कार की टक्कर की वजह से सुनील सड़क पर बने आर्चवे (मेहराब) से टकरा गए। इस वजह से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद कार का ड्राइवर तुरंत भाग निकाल। उन्होंने बताया कि सुनील का परिवार महाराष्ट्र में नहीं रहता है। उनका रिश्तेदार मध्य प्रदेश में रहता है। ठाणे में उनके किसी परिचित के होने की जानकारी नहीं है।
क्यों चर्चा में है मामला
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसकी मदद से हादसे में शामिल मर्सिडीज को खोज लिया गया है। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। इस हादसे में हिट-एंड-रन' मामले में आरोपी ड्राइवर ओमिल अनिल गायकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद से कार चर्चा में है। इसकी वजह कार पर लगा स्टीकर। इस कार पर कथित तौर पर "महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य" (MLA) का स्टिकर लगा हुआ था।
पुलिस स्टीकर की प्रमाणिकता तलाश रही
हादसे के बाद से स्टीकर की वजह चर्चा में आई कार पर पुलिस ने कहा कि वो स्टिकर के स्रोत और उसकी वैधता की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि केवल स्टिकर के होने से ही वाहन और किसी मौजूदा विधायक के बीच कोई संबंध साबित नहीं होता। इससे पहले भी 20 सितंबर को मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी।
