मुंबई, एजेंसी। मुंबई से एक बड़ा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

मुंबई में 35 साल के शख्स ने किया गंदा काम

सेंट्रल मुंबई के वर्ली इलाके से हैरान कर देने वाला सामने आया, जहां 20 महीने की बच्ची के साथ एक 35 वर्षीय शख्स ने दुष्कर्म किया। घटना 23 जनवरी की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दिया है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित परिवार किराये के मकान में रहता था और कुछ दिनों पहले ही बच्ची के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी उसके 35 वर्षीय पड़ोसी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Mumbai News: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आत्मदाह करने की कोशिश, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

बच्ची बुरी तरह रो रही थी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब माता-पिता घर आए तो बच्ची काफी ज्यादा रो रही थी। माता-पिता को शक हुआ और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जब बच्ची की जांच की तो पता चला की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Republic Day 2023: नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा, हुई राष्ट्रगान 'जन गण मन' की प्रस्तुति

By Election: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदली, अब 26 फरवरी को होंगे मतदान

Edited By: Nidhi Avinash