VIDEO: फुटपाथ पर सुरक्षित नहीं पैदल यात्री, बस की चपेट में आया 49 वर्षीय शख्स; 100 फीट तक घसीटता रहा शरीर
Man crushed by BEST Bus मुंबई में फुटपाथ पर चल रहे 49 वर्षीय बलराम विट्ठल बागवे की बेस्ट बस से टक्कर हो गई। वह लगभग 100 फीट तक घिसटते चले गए। उन्हें जीटी अस्पताल ले जाया गया लेकिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मुंबई, जागरण डेस्क। Man crushed by BEST Bus: मुंबई में फुटपाथ पर चल रहे पैदल यात्री बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। इसका एक उदाहरण शनिवार यानी 3 जून को देखने को मिला। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई यह घटना काफी हैरान कर देने वाली है।
शनिवार सुबह कफ परेड के पास बधवार पार्क में एक बेस्ट बस अनियंत्रित हो गई और सीधा जाकर एक 49 वर्षीय पैदल यात्री से जाकर टकरा गई। इस जोरदार टक्कर से शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बस ने न केवल शख्स बल्कि एक अर्टिगा और कई दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मारी।
सुबह-सुबह हुई ये घटना
एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर बेस्ट बस रूट नंबर 2 बैकबे डिपो से सीएसएमटी की ओर जा रही थी, तभी बस चालक म्हस्कु दिनकरकर अनपत ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
पहले बस की टक्कर पास में खड़ी एक बस (रूट नंबर 104) से टकराई जो बधवार पार्क पर खड़ी थी। बस लगभग 120 फीट दूर घसीटती चली गई और अंत में अर्टिगा कार और छह दुपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त हो गई।
#MiddayNews |#ViewersDiscretion: Mumbai: Pedestrian dies after being run over by BEST bus#MumbaiNews #SouthMumbai #Mumbaikar #MumbaiTraffic #Tragic #Accident #RIP https://t.co/WsyBeyJ65N pic.twitter.com/3h3Q55b9oU— Mid Day (@mid_day) June 4, 2023
100 फीट तक घिसटते चला गया पैदल यात्री
इस घटना में पैदल यात्री 49 वर्षीय बलराम विट्ठल बागवे कथित तौर पर बस के पिछले पहिए में फंस गए और लगभग 100 फीट तक घिसटते चले गए। उन्हें जीटी अस्पताल ले जाया गया लेकिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।