Move to Jagran APP

तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लोकल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे

मुंबई लोकल में गोरेगांव लाइन पर कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण ट्रेन सेवा थोड़े समय के लिए बाधित कर दी गई। अब ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 09:01 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 11:04 AM (IST)
तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लोकल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे
तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लोकल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे

मुंबई, एएनआइ। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन आज थोड़ी देरी से चल रही है। सुबह-सुबह कुछ तकनीकी खराबी के ट्रेन सेवा थोड़ी देर के लिए बाधित कर दी गई थी। इस वजह से रोजाना ट्रेन से सफर करने वालों को खासी समस्या झेलनी पड़ रही है। बता दें कि हजारों यात्री रोजाना मुंबई लोकल से सफर करते हैं और आज उन्हें ट्रेन में देरी के कारण काफी परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

यह घटना आज सुबह सात बजकर पांच मिनट की है। गोरेगांव लाइन पर कुछ तकनीकी समस्या के कारए सिग्नल सिस्टम रोक दिया गया। इस वजह से ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। हालांकि 8.50 तक इस खराबी को ठीक भी कर दिया गया लेकिन फिर भी ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्य रेलवे में खराबी के कारण भी यात्रियों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था। पटरी में दरार आने के कारण लोकल ट्रेनों की सोवाएं रोक दी गई थी।

मध्य रलवे की तरफ से बताया गया था कि सुबह 8:15 बजे से 8:37 बजे तक घटना का प्रभाव रहा। पीक आवर्स में इस तरह की समस्यायें यात्रियों को काफी परेशानी में ड़ाल देती हैं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.