Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 14 May 2024 07:43 AM (IST)

    मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है जबकि 74 लोग घायल हैं। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया।बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    Hero Image
    घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत (Image: ANI)

    पीटीआई, मुंबई। Mumbai Billboard Collapse: मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग घायल हैं। 

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेदा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है। दरअसल, सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    31 लोगों को अस्पताल में मिली छुट्टी

    बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।अधिकारी ने कहा, तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ ने मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों के साथ चलाए जा रहे ऑपरेशन के लिए दो टीमें तैनात की हैं।

    यह भी पढ़ें: 'सीएम शिंदे हेलीकॉप्टर में नोटों से भरे बैग लेकर गए नासिक', संजय राउत ने लगाया मुख्यमंत्री पर सनसीखेज आरोप

    यह भी पढ़ें: Pune Politics: पुणे कांग्रेस अध्यक्ष को डालना पड़ा 'टेंडर वोट', जानिए क्या होता है Tender Vote? कैसे डलता है इससे वोट