मुंबई में जिम ट्रेनर पर दुष्कर्म का आरोप, मोबाइल में कई महिलाओं के मिले वीडियो
नालासोपारा में एक जिम ट्रेनर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 70-80 महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-1791894769016_m.webp)
जिम ट्रेनर पर दुष्कर्म का आरोप (सोशल मीडिया)
HighLights
जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप।
आरोपी ने 70-80 महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए।
पुलिस मोबाइल से मिले वीडियो की गहन जांच कर रही है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के नालासोपारा में एक महिला ने जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने इस मामले में 22 साल के जिम ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल की महिला के आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
80 महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर बनाया वीडियो
आरोपी पर करीब 70 से 80 महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर उनके साथ ज्यादती करने का आरोप है। इतना ही नहीं महिलाओं के अश्लील वीडियो को पोर्न वेबसाइटों पर बेचने की भी बात सामने आ रही है।
सोमवार देर रात हुई गिरफ्तारी
वीडियो बना कर बेचने वाले आरोपी शख्स की पहचान आरिफ शेख के तौर पर हुई है। महिला से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी की मां और उसके भाई की भूमिका को भी पुलिस जांच रही है। आरोपी की मां का नाम रुखसाना और चचेरे भाई का नाम साहिल शेख बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हुई थी पीड़िता से जान-पहचान
शिकायत से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की मुलाकात आरिफ शेख से सोशल मीडिया पर एक साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसशादी का झांसा देकर साथ रहने का दबाव बनाया और बार- बार संबंध बनाने को मजबूर किया।
धर्म परिवर्तन का भी दबाव
शिकायतकर्ता महिला ने ये भी बताया कि आरिफ और उसकी मां ने उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला। इस दौरान मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। उसने आरिफ के चचेरे भाई साहिल पर भी यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया।
मोबाइल में मिले कई वीडियो
पीड़िता ने बताया कि आरिफ शेख के मोबाइल में कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो मिले हैं। इसके बाद पीड़िता ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के लोकल पदाधिकारियों से बात कर सोमवार रात नालासोपारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि आरोपी ने इसी तरह से 70 से 80 महिलाओं को फंसाया। इसके बाद वीडियो पोर्नोग्राफिक वेबसाइटों पर बेच दिए। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
नालासोपारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विशाल वाल्वी ने बताया कि उन्हें एक महिला की शिकायत मिली है। उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल फोन में महिलाओं के कुछ अश्लील वीडियो मिलने की पुष्टि भी पुलिस ने की है। इंस्पेक्टर विशाल वाल्वी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नवरात्रि में हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी
इधर, नवरात्रि के दौरान हिंदू महिलाओं के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए नालासोपारा पुलिस ने आरिफ के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज किया है। सकल हिंदू संगठन के शिव उपाध्याय ने बताया कि आरिफ के आपत्तिजनक वीडियो को उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की अलग-अलग जांच हो रही है।
