विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है', ​शिवाजी पार्क में प्रोटेस्ट को लेकर अभिजीत दीपके समेत चार के ​खिलाफ ​शिकायत

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 08:36 AM (IST)

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दीपके समेत चार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत।

अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत।

HighLights

  1. शिवाजी पार्क में अनाधिकृत प्रदर्शन पर शिकायत।

  2. सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष पर आरोप।

  3. वकील सिद्धि देवलेकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शिवाजी पार्क में भारी भीड़ जमा की और प्रदर्शन किया।

किसने दर्ज कराई शिकायत?

बता दें कि स्थानीय निवासी और वकील सिद्धि देवलेकर की ओर से शुक्रवार को शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। 

वकील सिद्धि देवलेकर ने अपने पोस्ट में कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं है। यह राजनीतिक विरोध के नाम पर कानून का उल्लंघन करने का प्रयास है। देवलेकर ने बांबे हाई कोर्ट के चार जनवरी, 2013 के एक फैसले और इसके बाद महाराष्ट्र सरकार के आदेश के तहत यहां लगाई गईं पाबंदियों का हवाला दिया।

सीजेपी के प्रोटेस्ट के बारे में जानिए

गौरतलब है कि कई राज्यों में मतदाता सूची में सुधार के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित तौर पर गड़बड़ियों के आरोप को लेकर यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसके लिए इस्तीफा दें। यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में हो रहा है।