Move to Jagran APP

Lockdown: मुंबई और पुणे में 18 मई तक रह सकता है लॉकडाउन

Lockdown. महाराष्ट्र में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संकेत दिए हैं कि मुंबई और पुणे में लॉक डाउन 18 मई तक बढ़ाया जा सकता है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 09:06 PM (IST)
Lockdown: मुंबई और पुणे में 18 मई तक रह सकता है लॉकडाउन
Lockdown: मुंबई और पुणे में 18 मई तक रह सकता है लॉकडाउन

राज्य ब्यूरो, मुंबई। Lockdown: मुंबई में शनिवार को पहली बार कोरोना पॉजिटिव के एक दिन में 600 से ज्यादा मामले सामने आए। राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संकेत दिए हैं कि मुंबई और पुणे में लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ाया जा सकता है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार ने तीन मई तक राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की है। चार मई से उन सभी राज्यों में लॉक डाउन से राहत मिल सकती है, जहां कोरोना का प्रभाव कम होता दिखाई दे रहा हो। महाराष्ट्र के भी उन सभी जनपदों में लॉक डाउन हट सकता है, जहां कोरोना पॉजिटिव मामले न बढ़ रहे हों। लेकिन मुंबई और पुणे में लॉक डाउन 18 मई तक जारी रखने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि ये दोनों शहर अभी भी कोरोना के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आज जानकारी दी कि मुंबई के झोपड़पट्टी क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए सभी कंटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन जरूरी है। इसलिए जरूरत पड़ी तो सभी कंटेनमेंट जोन में तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखा जाएगा।

गौरतलब है कि देश में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। अब तक इस बीमारी से राज्य में 323 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में ही राज्य में 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 13 मरीज मुंबई के थे। महाराष्ट्र में अब तक 512 कंटेनमेंट जोन निर्धारित किए गए हैं। स्वास्थ्यमंत्री के अनुसार इसीलिए उन्होंने सरकार से तीन मई के बाद भी मुंबई-पुणे के हॉटस्पॉट परिसरों में गैर महत्त्वपूर्ण सेवाएं शुरू न करने की मांग की है। टोपे ने कहा कि दुकानें खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार के ताजा निर्देशों में स्पष्टता नहीं है। सोमवार को प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.