मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 के पुनर्विकास की वजह से फ्लाइट्स हो सकती हैं बंद, जानिए कब से शुरू होगा काम
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का पुनर्विकास किया जाएगा, जिसके चलते 25 अक्टूबर, 2026 से यहां से उड़ानों में कमी की जा सकती है।

एयरपोर्ट की सांकेतिक तस्वीर
HighLights
मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 का होगा बड़ा पुनर्विकास कार्य।
25 अक्टूबर 2026 से उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित।
सुरक्षा और क्षमता बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के 80 साल पुराने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर पुर्निर्माण का काम किया जाएगा। इसको लेकर जारी आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार टर्मिनल एक से उड़ानों को बंद किया जाएगा। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों की वजह से 25 अक्टूबर, 2026 से यहां पर उड़ानों को कम करने का फैसला लिया है।
यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए टर्मिनल 1 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। टर्मिनल 1B के पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सुरक्षा का हवाला देते हुए विकास के नए कार्य की जरूरत है। समचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार और एयरलाइंस के बीच बातचीत के बाद फ्लाइट की कटौती को कुछ हफ्तों के लिए टाल दिया गया है।
मुंबई का टर्मिनल-एक काफी व्यस्त
देश की आर्थिक राजधानी में बना ये एयरपोर्ट सबसे ज्यादा व्यस्त एयरपोर्टों में शुमार है। 60 साल पुराने टर्मिनल एक की हालत को लेकर एयरपोर्ट ऑपरेटर ने चिंता जताई है। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL)ने तीन अक्टूबर को जारी घोषणा में बताया कि पुर्नविकास का शुरुआती फोकस टर्मिनल 1B के उत्तरी हिस्से पर होगा।
25 अक्टूबर से जरूर चेक करे आधिकारिक अपडेट
आधिकारिक घोषणा के अनुसार टर्मिनल 1B के उत्तरी भाग का काम 2027 से शुरू होना है। जनवरी से शुरू हो रहे काम के दौरान के पूरे टर्मिनल को बंद नहीं किया जाएगा, सिर्फ टर्मिनल एक पर ही काम चलेगा। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 25 अक्टूबर को टर्मिनल एक के बंद होने की बात को पूरी तरह से नहीं माना जा सकता है हालांकि बदलाव संभव है। इसके लिए यात्री फ्लाइट कंपनियों से साथ आधिकारिक अपडेट की जांच जरूर कर लें।
