विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: 10 साल की लड़की ने 18 महीने की बच्ची को सीढ़ी से फेंका, मौत के बाद मामला दर्ज

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:05 PM (IST)

मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची को सीढ़ियों से धकेलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची की सीढ़ियों से गिरकर मौत।

  2. 10 साल की बच्ची पर मासूम को धकेलने का आरोप।

  3. आरोपी बच्ची को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची को कथित तौर पर सीढ़ियों से ढकेलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस दिलदहाने वाली घटना का खुलासा बच्ची की मां की शिकायत के बाद हुआ।

गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची को एक इमारत के छठे फ्लोर से नीचे धकेलने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला चार दिन बाद मां की शिकायत पर दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी भी एक 10 साल की बच्ची ही निकली।

बच्ची को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने किया गया पेश

डिंडोशी पुलिस ने इस मामले में 10 साल की बच्ची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस ने बच्ची को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया। बच्ची को काउंसलिंग के लिए बोर्ड ने भेज दिया है। इसके लिए एनजीओ की नियुक्ति भी की गई है। फिलहाल बच्ची अपने मां-बाप के पास ही है। बच्ची की उम्र कम होने की वजह से बोर्ड ने माता-पिता के पास ही छोड़ दिया।

पुलिस जांच में खुला मामला

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इस केस में हैरान करने वाला मामला देखा। 18 महीने की बच्ची को पड़ोस की रहने वाली 10 साल की बच्ची ने पहले इशारा कर बुलाया। लिफ्ट के पास आने के बाद वो उसे उठा कर सीढ़ियों की तरफ नीचे फेंक दिया। इस पूरे हादसे के बाद वो बच्ची वहां से भाग गई। अब तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी बच्ची ने जान कर ये किया या अनजाने में उसने ये कदम उठाया है।

मां ने शिकायत में किसी अनहोनी से किया इनकार

पुलिस के पास दर्ज शिकायत में पीड़ित मां ने बताया कि उनकी बेटी छठी मंजिल पर एक बिल्ली के साथ खेल रही थी। जिस जगह पर वो खेल रही थी वहां पर तीन फुट की ऊंची रेलिंग हैं। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि बेटी का संतुलन बिगड़ा हो और वो गिर गई हो। इसलिए इसमें जांच होनी चाहिए।

कैसे खुला मामला

बच्ची घर के बाहर कॉमन कॉरिडोर में खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। मां ने देखा की बेटी नहीं दिख रही तो वो उन्होंने अपने बेटे को देखने के लिए भेजा। बेटे को भी पहले बच्ची नहीं दिखती है। बाद वें वो सीढ़ियों से नीचे झांका तो देखा कोई बेसमेंट के नीचे गिरा दिखा। मां को इसकी जानकारी देने पर मामले का खुलासा हुआ। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।