विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्रों के विरोध के बीच MPSC का बड़ा फैसला, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित; नई तारीखों का जल्द होगा एलान

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:01 AM (IST)

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 3 अक्टूबर को होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 सहित कई अन्य परीक्षाएं ...और पढ़ें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा को किया स्थगित

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा को किया स्थगित

HighLights

  1. MPSC ने 3 अक्टूबर की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित की।

  2. पेपर लीक आरोपों और अभ्यर्थियों के विरोध के बाद लिया गया फैसला।

  3. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सोमवार को कहा कि उसने तीन अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है। आयोग ने महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

इन परीक्षाओं की संशोधित तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।

आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करने का भी फैसला किया है। यह फैसला औषधि निरीक्षक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों और आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की समग्र प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध के बीच लिया गया।

एमपीएससी ने कहा कि वरिष्ठ नौकरशाह वी. राधा की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति मौजूदा परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। समिति ने कई अभ्यर्थियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की है। बेहतर प्रक्रियाओं का भी अध्ययन किया है। आयोग ने कहा कि आदर्श परीक्षा व्यवस्था को लेकर समिति की सिफारिशें जल्द आने की संभावना है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)