Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: धीमी चाल के बाद मुंबई में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

महाराष्ट्र के ज्यादातर क्षेत्र में आज मानसून पूरी तरह फैल गया हालांकि अभी इसके एक बार और धीमा पड़ने की संभावना है ।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 02:05 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 02:05 PM (IST)
महाराष्ट्र: धीमी चाल के बाद मुंबई में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
महाराष्ट्र: धीमी चाल के बाद मुंबई में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
 मुंबई, एएनआइ। पिछले एक सप्ताह से धीमी चाल चलने के बाद मंगलवार को रफ्तार पकड़ते हुए महाराष्ट्र के 90 फीसद भाग में मानसून पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इसकी रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ सकती है। अगले चार से पांच दिनों में मुंबई, उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 26 से 28 जून के बीच भारी बारिश होगी। मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।

 

loksabha election banner

गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। केरल के बाद मानसून 10 जून को महाराष्ट्र पहुंच गया था और मानसून ने महाराष्ट्र के मुंबई शहर में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का कहर अभी भी जारी है, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.