Move to Jagran APP

मुंबई की मोनो रेल में आग लगी, दो डिब्बे खाक

मोनो रेल गुरुवार सुबह पांच बजे वडाला डिपो से चेंबूर के लिए रवाना हुई। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही चालक को पीछे के एक डिब्बे से धुआं निकलता दिखा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 12:52 PM (IST)
मुंबई की मोनो रेल में आग लगी, दो डिब्बे खाक
मुंबई की मोनो रेल में आग लगी, दो डिब्बे खाक

मुंबई, राज्य ब्यूरो। मुंबई की मोनो रेल में लगी आग से दो डिब्बे खाक हो गए। चूंकि आग यात्री सेवा शुरू होने से पहले लगी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर 40 मिनट में काबू पा लिया गया।

loksabha election banner

मोनो रेल गुरुवार सुबह पांच बजे वडाला डिपो से चेंबूर के लिए रवाना हुई। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही चालक को पीछे के एक डिब्बे से धुआं निकलता दिखा। चालक ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। हालांकि दमकल विभाग की तीन गाडिय़ां पहुंचने तक दो डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। यह घटना सुबह पांच बजे के आसपास की है। चूंकि यात्री सेवा की शुरुआत सुबह 5:30 बजे से होती है, इसलिए उसके कोच खाली थे। इस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि यदि यह अग्निकांड एक घंटे बाद होता तो कई यात्रियों की जान जा सकती थी।

मोनो रेल संचालन करने वाली मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के सयुंक्त परियोजना निदेशक दिलीप कवठकर के अनुसार, ऐसा लगता है कि मोटरमैन (ड्राइवर) द्वारा ब्रेक का इस्तेमाल करने से आग लगी। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर पर मिलेंगी बैंकिंग सेवाए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.