विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलो में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 20 May 2025 11:56 PM (IST)

महाराष्ट्र में अब मौसम बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश ...और पढ़ें

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलो में होगी भारी बारिश (फोटो- एएनआई)
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलो में होगी भारी बारिश (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी
  2. मुंबई में आंधी के साथ हो सकती है बारिश

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में अब मौसम बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश संभावना जताई है। मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 21 से 24 मई के बीच गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी

मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके कारण महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने मंगलवार शाम को एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा गया कि 22 मई के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और उसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ सकता है और आगे और तीव्र हो सकता है।

महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है

मौसम विभाग की अधिकारी शुभांगी भूटे ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में 21 मई से 24 मई के बीच महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा कि मौसम प्रणाली दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को प्रभावित करने की उम्मीद है।

मुंबई में आंधी के साथ हो सकती है बारिश

भूटे ने कहा कि मुंबई समेत कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे या इससे भी अधिक गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।