Thane Fire News: ठाणे स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल वाहन
Thane Fire News ठाणे के कन्या नगर स्थित एक गोदाम में आज तड़के करीब 3 बजकर 20 मिनट पर एक गोदाम में आग लगने के बाद आग बुझाने का काम चल रहा है। ठाणे नगर निगम के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत या चोट की सूचना नहीं है।
ठाणे, एएनआइ। महाराष्ट्र के ठाणे में कन्या नगर स्थित एक गोदाम में आज तड़के करीब 3 बजकर 20 मिनट पर एक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए थे। आग इतनी भीषण थी की अभी तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने का कार्य अभी जारी है। ठाणे नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक किसी के हताहत और या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली पायी है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे में एचपी पेट्रोल पंप, शिलफाटा-महापे रोड के पास एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
बीते 5 मार्च को भी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित दो गोदामों और एक पावरलूम इकाई में आग लगने की दो घटनाओं की सूचना मिली थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। भिवंडी शहर के वालपाड़ा क्षेत्र में ये आग सुबह करीब छह बजे लगी थी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं थी। इन गोदामों में पेपर रोल रखे गए थे, वे पूरी तरह से जलकर खाक हो गए थे। हालांकि कुछ ही समय में दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। इसी तरह बीते दिनों पद्मनगर स्थित एक पावरलूम इकाई में भी सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई थी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी और आग पर काबू पा लिया गया यूनिट में मौजूद सामग्री नष्ट हो गई थी।