Move to Jagran APP

Mumbai: मानवता हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ 35 वर्षीय शख्स ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना मानखुर्द थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 6 साल की बच्ची को घर में अकेला देखकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Tue, 31 Jan 2023 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 03:06 PM (IST)
Mumbai: मानवता हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ 35 वर्षीय शख्स ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
Mumbai: मानवता हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ 35 वर्षीय शख्स ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना मानखुर्द थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 6 साल की बच्ची को घर में अकेला देखकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की रोते हुए घर गई और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई।

loksabha election banner

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

मां ने नजदीकी थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

इससे पहले 27 जनवरी को महाराष्ट्र के ठाणे में खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को 30 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया।

Fire in Pune: पुणे के अस्पताल के पास स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, 19 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित

20 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म

23 जनवरी को सेंट्रल मुंबई के वर्ली इलाके में 20 महीने की बच्ची के साथ एक 35 वर्षीय शख्स ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दिया है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित परिवार किराये के मकान में रहता था और कुछ दिनों पहले ही बच्ची के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी उसके 35 वर्षीय पड़ोसी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब माता-पिता घर आए तो बच्ची काफी ज्यादा रो रही थी। माता-पिता को शक हुआ और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जब बच्ची की जांच की तो पता चला की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में धुत महिला ने एयर होस्टेस को दी गाली और उतारे अपने कपड़े, अबू धाबी-मुंबई फ्लाइट में हुआ जोरदार हंगामा

छह वर्ष में दोगुने हुए राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा में महिला भागीदारी घटी: AISHE की रिपोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.