Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • state
LIVE BLOG

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024: पीएम मोदी बोले- एक हैं, तो सेफ हैं... ये आज देश का महामंत्र बन चुका है

Maharashtra Election Result 2024 News Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मेंभाजपा नीत महायुति की लहर चली है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में महायुति 233 सीटों पर आगे चल रही है।

By Mahen Khanna Sat, 23 Nov 2024 09:11 PM (IST)
News Article Hero Image

Maharashtra vidhan sabha Election result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत महायुति की बंपर जीत हुई है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में अकेले भाजपा 132 सीटों पर आगे चल रही है महायुति कुल 233 सीटों पर जीतती दिख रही है। 

दूसरी ओर महाविकास अघाडी (MVA) 49 सीटों पर आगे चल रही है। ये चुनाव एकनाथ शिंदे के लिए काफी अहम साबित हुए हैं, क्योंकि उनकी पार्टी अकेले एमवीए से ज्यादा सीटें लाई है। शिवसेना को 56 सीटें मिलती दिख रही है। दूसरी ओर उद्धव गुट की शिवसेना केवल 20 सीटों पर सिमट गई है।

अजित पवार ने भी शरद पवार को झटका दिया है। एनसीपी को 41 सीटें मिली है, वहीं एनसीपी (शरद गुट) 10 सीटों पर आगे है। 

23 Nov 20249:11:12 PM
एक हैं, तो सेफ हैं... देश का महामंत्र

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता। एक हैं, तो सेफ हैं... ये आज देश का महामंत्र बन चुका है।

23 Nov 20248:59:36 PM
सभी रिकॉर्ड टूटे: मोदी

छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू जी महाराज, महात्मा फुले, सावित्री बाई फुले, बाबा साहेब अंबेडकर, वीर सावरकर, बाला साहब ठाकरे... ऐसे महान व्यक्तित्व की धरती ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्री-पोल अलायंस के लिए सबसे बड़ी जीत है।

23 Nov 20248:38:08 PM
बीजेपी कार्यकर्ताओं को मोदी की बधाई

आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। आज मैं देशभर के भाजपा व एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, सबका अभिनंदन करता हूं।

23 Nov 20248:35:38 PM
पीएम मोदी का संबोधन

आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। वहीं, आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है।

23 Nov 20248:10:20 PM
बीजेपी दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी भाजपा दफ्तर पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi receives a grand welcome as he arrives at the BJP headquarters #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/X49WOWuaTo

— ANI (@ANI) November 23, 2024

23 Nov 20246:59:31 PM
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

#WATCH | Union Minister and BJP chief JP Nadda arrives at party headquarters in Delhi to celebrate the party's victory in #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/E6LU8wgk5N

— ANI (@ANI) November 23, 2024

23 Nov 20246:28:30 PM
चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में मोदी जी के नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ा गया, भाजपा हार गयी। वही राज्य उसी भाजपा को 4-5 महीने के भीतर 148 में से 132 सीटें दे देता है। यह कैसा स्ट्राइक रेट है? क्या यह संभव है?

23 Nov 20245:05:56 PM
Maharashtra Election Result 2024 महाराष्ट्र में जीत पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

महाराष्ट्र में बंपर जीत पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन आया है। पीएम ने कहा कि एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि ये विकास की जीत है और मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है। 

23 Nov 20244:56:13 PM
Maharashtra Election: हम आम आदमी को सुपरमैन में बदलना चाहते हैंः एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने चुनाव में जीत के बाद कहा कि हमारी सरकार आम आदमी की सरकार थी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। महिलाएं, बच्चे और किसान हमारे लिए केंद्र बिंदु थे। हम आम आदमी को सुपरमैन में बदलना चाहते हैं। मेरे लिए सीएम का फुल फॉर्म चीफ मिनिस्टर नहीं, कॉमन मैन है।

23 Nov 20243:44:23 PM
Maharashtra Election: 'एक हैं तो सेफ हैं' पर मिले वोटः फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं नारे की तरह ही सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया। उन्होंने कहा कि यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है।

23 Nov 20243:35:27 PM
Maharashtra Election लोग पीएम मोदी के साथः फडणवीस

विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है, इससे पता चलता है कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं।

23 Nov 20243:12:03 PM
Maharashtra Election: अजित गुट की एनसीपी और शिंदे गुट की शिवसेना ही असलीः फडणवीस

फडणवीस ने जीत के बाद कहा कि ये जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि अजित गुट की एनसीपी और शिंदे गुट की शिवसेना ही असली है।

23 Nov 20242:26:26 PM
Maharashtra Election अपने काम का फल मिलाः शिंदे

चुनाव में बंपर जीत के बाद एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। शिंदे ने कहा कि हमें अपने काम का फल मिला है और हम महाराष्ट्र के लिए आगे भी काम जारी रखेंगे।

23 Nov 20241:56:55 PM
Maharashtra Election: महायुति की 6 सीटों पर जीत, MVA एक पर जीती

महाराष्ट्र के नतीजे आने लगे हैं। महायुति ने 6 सीटें जीत ली हैं और 218 सीटों पर आगे है। वहीं MVA ने एक सीट जीती है और 56 सीटों पर आगे है। 

23 Nov 20241:14:47 PM
Maharashtra Election Result 2024: फडणवीस की मां बोलीं- मेरा बेटा ही सीएम बनेगा

चुनावी नतीजों के बीच देवेंद्र फडणवीस की मां का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि इस बंपर जीत के बाद मेरा बेटा ही सीएम बनेगा।

23 Nov 202412:53:03 PM
Maharashtra Election Result 2024 देवेंद्र फडणवीस ने जीत के बाद नया नारा दिया

देवेंद्र फडणवीस ने जीत के बाद नया नारा दिया है । फडणवीस ने कहा- एक है तो सेफ है, मोदी है तो मुमकिन है। 

23 Nov 202412:45:46 PM
Maharashtra Election Result 2024 अमित शाह ने फडणवीस और शिंदे को किया फोन

चुनाव में बड़ी जीत के बाद अमित शाह ने फडणवीस और एकनाथ शिंदे को फोन किया है। शाह ने अजित पवार को भी जीत पर बधाई दी है।

23 Nov 202411:52:14 AM
Maharashtra Election Result फडणवीस बोले- सीएम पद का फैसला मिलकर करेंगे

महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम पद का फैसला मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि ये जीत उम्मीद से बड़ी है।

23 Nov 202411:05:28 AM
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा से एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार के समर्थकों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महायुति ने राज्य में 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बीजेपी 118, शिवसेना 56, एनसीपी 37 पर आगे है।

#WATCH | Baramati, Maharashtra: Supporters of Maharashtra Deputy CM & NCP Candidate from Baramati Assembly Ajit Pawar burst crackers as Ajit Pawar is leading with 15,382 votes ss per the official EC trends.

Mahayuti has crossed the majority mark of 145 seats in the state. (BJP… pic.twitter.com/sPTHWCva8p

— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 202410:42:57 AM
Maharashtra Election Result 2024 संजय राउत बोले- नतीजों में गड़बड़ हुई है

महाराष्ट्र चुनाव में हार देखते हुए संजय राउत ने कहा कि नतीजों में गड़बड़ हुई है। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र को विपक्ष का नेता भी नहीं मिलेगा।

23 Nov 202410:22:41 AM
Maharashtra Election Result 2024 चुनाव आयोग ने भी रुझानों में भाजपा गठबंधन को दिया बहुमत
blog images

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिल गया है। अकेली भाजपा 115 सीटों पर आगे है। 

23 Nov 202410:02:37 AM
Maharashtra Election Result 2024 महायुति 210 सीटों पर आगे
blog images

महायुति 210 सीटों पर आगे चल रही। भाजपा 150 सीटों पर लड़कर 135 सीटों पर आगे है। वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 75 सीटों पर आगे है। 

23 Nov 20249:55:05 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 नवाब मलिक को मिल रही करारी हार

नवाब मलिक को करारी हार मिलती दिख रही है। मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी आगे चल रहे हैं। आजमी को AIMIM के अतीक खान से कड़ी टक्कर मिल रही है।

23 Nov 20249:45:37 AM
Maharashtra Election Result 2024 महायुति की डबल सेंचुरी, MVA को बड़ा झटका
blog images

रुझानों में महायुति को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। भाजपा गठबंधन डबल सेंचुरी मारते हुए 201 सीटों पर आगे है वहीं, MVA 60 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20249:37:16 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 महाराष्ट्र में भाजपा की लहर

रुझानों में महाराष्ट्र के अंदर भाजपा की लहर चलती दिख रही है। अकेली भाजपा 114 सीटों पर आगे है। वहीं, महायुति अब 180 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20249:28:30 AM
Maharashtra Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बहुमत मिल गया है। वहीं, MVA 100 सीटों के आंकड़े को भी पार नहीं करती दिख रही है। 

23 Nov 20249:21:08 AM
Maharashtra Election Result 2024 MVA 127 सीटों पर आगे हुई

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर हो गया है। रुझानों में MVA ने महायुति पर बढ़त बना ली है। एमवीए अब 127 और महायुति 126 सीटों पर आगे चल रही है।

23 Nov 20249:17:51 AM
Maharashtra Election Result 2024 LIVE: रुझानों में बड़ा उलटफेर, महायुति और MVA में अब कांटे की टक्कर

रुझानों में बड़ा उलटफेर सामने आया है। महायुति और MVA में अब कांटे की टक्कर हो गई है। दोनों गठबंधन 125 सीटों पर आगे चल रहे है।

23 Nov 20249:14:09 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: महायुति अब 131 सीटों पर आगे

 महायुति अब 131 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े के करीब है और एमवीए 114 सीटों पर आगे है। 

23 Nov 20249:08:08 AM
Maharashtra Election Result 2024 चुनाव आयोग के अनुसार एमवीए और महायुति में कांटे की टक्कर
blog images

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 9 बजे तक आए परिणामों में बीजेपी और राकांपा 4-4 सीटों पर आगे है। वहीं, एनसीपी (शरद पवार) को 3 सीटें मिली है।

23 Nov 20249:00:18 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election: बीजेपी- 1 और शिवसेना 1 सीट पर आगे: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार महायुति की बीजेपी- 1 और शिवसेना 1 सीट पर आगे है।

23 Nov 20248:47:01 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 महायुति को एमवीए पर बड़ी बढ़त मिली

महायुति को एमवीए पर बड़ी बढ़त मिल गई है। महायुति 101 और एमवीए 70 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20248:42:03 AM
Maharashtra Election Result 2024 महायुति अब 91 सीटों पर आगे हुई, एमवीए 65 सीटों पर आगे

रुझानों में महायुति अब 91 सीटों पर आगे चल रही है। एमवीए 65 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20248:35:50 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 मुंबई की ज्यादातर सीटों पर महायुति आगे

शुरुआती रुझानों में मुंबई की ज्यादातर सीटों पर महायुति आगे चल रही है।

23 Nov 20248:33:30 AM
Maharashtra Election Result 2024 महायुति अब 63 सीटों पर आगे, MVA काफी पीछे

शुरुआती रुझान में महायुति अब 63 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं, MVA काफी पीछे चल रही है। एमवीए अभी 39 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20248:25:31 AM
Maharashtra Election Result 2024 शुरुआती रुझान में महायुति को बढ़त, एमवीए पीछे

महाराष्ट्र के नतीजों के शुरुआती रुझान में महायुति को 42 सीट पर बढ़त है, वहीं एमवीए 22 सीटों के साथ पीछे है।

23 Nov 20248:21:58 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result बारामती से अजित पवार चल रहे पीछे

बारामती से अजित पवार पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा नीत महायुति 25 सीटों पर आगे है।

23 Nov 20248:18:46 AM
Maharashtra Result 2024 LIVE महायुति 20 सीटों पर निकली आगे, एमवीए को 15 सीट

शुरुआती रुझान में महायुति 20 सीटों पर आगे और एमवीए को 15 सीटें।

23 Nov 20248:11:32 AM
Maharashtra Election Result 2024 शुरुआती रुझान में एमवीए को 5 तो महायुति को 3 सीटें मिली

महाराष्ट्र नतीजों के शुरुआती रुझान में एमवीए को 5 तो महायुति को 3 सीटें मिली हैं। पुणे कैंट में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

23 Nov 20248:08:39 AM
Maharashtra Election Result 2024 गोंदिया से कांग्रेस के गोपालदास अग्रवाल आगे

गोंदिया से कांग्रेस के गोपालदास अग्रवाल आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट के रुझान आने लगे हैं।

23 Nov 20248:06:52 AM
Maharashtra Election Result 2024 पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, पुणे कैंट से भाजपा के कांबले आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। पुणे कैंट से भाजपा के कांबले सुनील आगे चल रहे हैं।

23 Nov 20248:05:26 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 महाराष्ट्र चुनाव के रुझान में BJP का खुला खाता

 महाराष्ट्र चुनाव के रुझान में BJP का खाता खुल गया है। 

23 Nov 20248:01:57 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान

महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान आएगा।

23 Nov 20247:57:02 AM
Maharashtra Election Result 2024 नतीजों से पहले भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बननी शुरू

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की मतगणना के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं।

#WATCH | Jalebis being prepared at BJP headquarters in Delhi, on votes counting day for Maharashtra and Jharkhand elections pic.twitter.com/MnZubGrLO9

— ANI (@ANI) November 23, 2024

23 Nov 20247:53:00 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे संजय निरुपम

दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार संजय निरुपम मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। थोड़ी देर में नतीजे आने शुरू होंगे।

23 Nov 20247:44:23 AM
Maharashtra Election Result 2024 MVA ही बनेगी विजेता: प्रियंका चतुर्वेदी

महाराष्ट्र चुनाव की वोटों की गिनती से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अभी शुरुआती रुझान आने शुरू होंगे, डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मुझे लगता है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के आसपास तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी।

#WATCH | Mumbai: Ahead of the counting of votes for #MaharashtraElection2024 and #JharkhandElection2024, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "Initial trends will start coming in now, postal ballots will be counted. I think picture will be clear around 11 am-12 noon. But… pic.twitter.com/pkfqTtv7SB

— ANI (@ANI) November 23, 2024

23 Nov 20247:35:31 AM
Maharashtra Election Result: पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी बोले- हमारे यहां पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी

महाराष्ट्र चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर ने बताया कि भारतीय निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी गई है। पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी। आज यहां हमारे 250 जवानों की तैनाती की गई है और 20 अफसरों को भी ड्यूटी दी गई है।

#WATCH बारामती, पुणे: #MaharashtraElection2024 मतगणना पर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर ने बताया, "भारतीय निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं... किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी गई है। पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी... आज यहां हमारे… pic.twitter.com/pKxpWQSLfv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024

23 Nov 20247:29:35 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: जीत महाविकास अघाड़ी की होगी- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र के परिणामों को लेकर कहा कि सही मायने में पूरी तस्वीर आज 11 बजे स्पष्ट हो जाएगी लेकिन ये बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें सरकार बनाने का फिर मौका मिलेगा। पिछले 2.5 साल में महाराष्ट्र ने भ्रष्टाचार, लूट, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों को त्रस्त, युवाओं को बेरोजगार होते हुए देखा है... जीत हमारी (महाविकास अघाड़ी) होगी।

#WATCH मुंबई: शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ... के परिणाम पर कहा, "...सही मायने में पूरी तस्वीर आज 11 बजे स्पष्ट हो जाएगी लेकिन ये बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें सरकार बनाने का फिर मौका मिलेगा। पिछले 2.5 साल में महाराष्ट्र… pic.twitter.com/6yfYlzqUD7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024

23 Nov 20247:19:10 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result: मुंबादेवी में विकास और आवास सबसे बड़ा मुद्दा- शाइना एनसी

शिंदे गुट की शिव सेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मुंबादेवी में लोगों के लिए विकास और आवास सबसे बड़ा मुद्दा है। अगर आप महिलाओं को देखें, तो महिलाएं क्या चाहती हैं? वे सुरक्षा चाहती हैं, वहां कोई अस्पताल नहीं है, कोई स्कूल नहीं है। दुर्भाग्य से, खुली जगह एक दूर का सपना है। यह महाराष्ट्र का शायद सबसे पिछड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। 

#WATCH | Shiv Sena leader Shaina NC says, "Cluster development and housing is the biggest issue for people in Mumbadevi. If you look at women, what do women want? They want safety and security, there are no hospitals, there are no schools. Unfortunately, open spaces are a distant… https://t.co/b3wt3m9JMU pic.twitter.com/Xw5Qxgs4ob

— ANI (@ANI) November 23, 2024

23 Nov 20247:09:34 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result: सिद्धिविनायक मंदिर पूजा करने पहुंची शाइना एनसी

मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले पूजा करने के लिए मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।

#WATCH | Shiv Sena candidate from Mumba Devi assembly constituency, Shaina NC visits Shree Siddhivinayak Temple, in Mumbai to offer prayers ahead of counting for #MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/Ewo2I3opMX

— ANI (@ANI) November 23, 2024

23 Nov 20246:55:02 AM
Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस ने नतीजों के बाद का बनाया प्लान

कांग्रेस ने नतीजों के बाद का प्लान भी बना लिया है। पार्टी ने टूट के डर से विधायकों को तेलंगाना और कर्नाटक में शिफ्ट करने की रणनीति बनाई है।

23 Nov 20246:52:43 AM
Maharashtra election result 2024: 'महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी'- यूबीटी उम्मीदवार श्रद्धा जाधव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले, वडाला से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा कि परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है...महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।"

#WATCH मुंबई: #MaharashtraElection2024 के लिए मतगणना से पहले, वडाला से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा, "परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है...महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।" pic.twitter.com/lRPdJTDI5n

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024

23 Nov 20246:49:34 AM
Maharashtra vidhan sabha Election result live: 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थी

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। यह चुनाव भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन में लड़ा था। लेकिन सीएम पद को लेकर हुई खींचतान के बाद यह गठबंधन टूट गया था। इसके बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई थी।

23 Nov 20246:39:50 AM
Maharashtra vidhan sabha Election result live: कांग्रेस पार्टी सतर्क, विधायकों पर रख रही नजर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खत्म होने और एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस पार्टी सतर्क रुख के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी के एग्जिट पोल को देखते हुए पार्टी ने नतीजों के बाद अपना जिताऊ उम्मीदवार तय करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

23 Nov 20246:09:17 AM
Maharashtra election result 2024: सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों पर मतदान हुआ है। सरकार बनाने के लिए महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों गठबंधनों के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा।

23 Nov 20246:08:56 AM
Maharashtra vidhan sabha Election result live: बीजेपी गठबंधन को 41 फीसदी वोट

 एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी गठबंधन को 41 फीसदी वोट और एमवीए को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य को करीब 19 फीसदी मत मिल सकते हैं।

23 Nov 20246:08:38 AM
Maharashtra vidhan sabha Election result live: महायुति और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक

 महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम की बात करें, तो हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों में किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन महायुति और कांग्रेस गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक्कर है।

23 Nov 20245:59:07 AM
Maharashtra vidhan sabha election Result 2024 सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस चुनाव में एमवीए और महायुति में कांटे की टक्कर है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us