विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में बारिश का कहर... मुंबई, ठाणे, नासिक, पालघर समेत छह जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद

By Vinod RathodEdited By: Swaraj Srivastava
Published: Tue, 07 Jul 2026 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2026 09:06 AM (IST)

महाराष्ट्र में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित है। मौसम ...और पढ़ें

HighLights

  1. महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित।

  2. मुंबई, ठाणे, नासिक सहित छह जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद।

  3. मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

विनोद राठोड, मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और नदियों-नालों के उफान पर आने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

maharashtra school close

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर राज्य के छह जिलों में स्कूल और कॉलेजों में आज भी छुट्टी घोषित की गई है।

स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ जिलों के कई स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

maharashtra waterlogging

संबंधित जिलाधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आदेश जारी किए हैं। कुछ स्थानों पर यह अवकाश सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू किया गया है।

ट्रेन सेवा प्रभावित

पिछले कई दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण मुंबई महानगर क्षेत्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निचले इलाकों में पानी भरने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

maharashtra weather

कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

maharashtra rain alert

उधर, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय निकाय पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। राहत एवं बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने कहा है कि मौसम की स्थिति और बारिश की तीव्रता को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को लेकर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मुंबई में मूसलाधार बारिश, नासिक में मंगलवार को बादल फटने की आशंका; हाई अलर्ट पर प्रशासन