मनसे कार्यकर्ताओं का चीन के खिलाफ आक्रोश, जमकर किया विरोध प्रदर्शन
Maharashtra Navnirman Sena भारत के 20 जवानों के साथ हुई दुखद घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए मनसे कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर इलाके में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच 15-16 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प में भारत के 20 जवानों ने अपना बलिदान दे दिया था। इस दुखद घटना के बाद से पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश है और चारों तरफ से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की मांगें उठ रही हैं।
गौरतलब है कि 20 जून को भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने दो दिन ठाणे शहर में एक निर्माण स्थल पर चीनी भाषा में लगाए गए एक साइनबोर्ड को लेकर प्रदर्शन किया था। पूर्वी ठाणे के बालकुम क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक निर्माण स्थल पर 20 से अधिक मनसे कार्यकर्ता जमा हुए थेे । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ठाणे और पालघर जिला इकाइयों के अध्यक्ष अविनाश जाधव ने बताया कि यह प्रदर्शन चीन की एक कंपनी के खिलाफ किया गया था, जिसने निर्माण स्थल पर चीनी भाषा में साइनबोर्ड लगा रखे थे। प्रदर्शनकारियों ने चीन के विरोध में नारे भी लगाए। जाधव ने कहा कि जब तक सीमा विवाद का हल नहीं निकल जाता, चीनी कंपनी को यहां कोई कारोबार नहीं करना चाहिए और ये साइनबोर्ड जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव को लेकर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर एक सर्वदलीय बैठक की थी। इस बैठक में सभी पार्टी के नेताओं ने इस मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री के साथ सहयोग करने की बात कही थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी गलवान घाटी की घटना को लेकर कहा था कि देश के वीर जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।
कोरोना से मुकाबले के लिए BMC का Mission Zero Rapid Action Plan
Maharashtra: सरकारी अस्पताल के डीन को जारी हुआ नोटिस, जानें क्या है मामला