Lockdown Violation: महाराष्ट्र में जमकर हो रहा है लॉकडाउन का उल्लंघन, दो दिन में 5800 वाहन जब्त
Lockdown Violation महाराष्ट्र में CoronavirusLockdown मानदंडों के उल्लंघन के संबंध में पिछले 2 दिनों में 5800 वाहन जब्त किए गए।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लॉकडाउन (CoronavirusLockdown) का उल्लंघन करने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिन 5800 वाहन जब्त किए । मुंबई पुलिस के अनुसार 30 जून को 3508 वाहन और 1 जुलाई को 2369 वाहन जब्त किए गए।
गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को मुंबई पुलिस ने शहर में धारा 144 भी लागू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना हे कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।
आदेश का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान किसी भी स्थान पर लोगों के एकत्रित होने पर पूरी तर ह से पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों को आवश्यक काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की छूट दी है। मुंबई पुलिस की तरफ से जारी किया गया यह आदेश 15 जुलाई तक के लिए लागू किया गया है।
मुंबई पुलिस द़वारा जारी इस आदेश को 30 जून, 2020 से लागू किया गया है। इस आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थानों पर लोगों के एकत्रित होने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। कंटेंनमेंट इलाकों में ये आदेश पूरे 24 घंटे लागू रहेगा जबकि शहर में रात 9 बजे से सुबहे 5 बजे तक इसमें छूट दी गई है।
दरअसल सार्वजनिक या निजी स्थानों पर अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,80,298 तक पहुंच चुका है, सबसे ज्यादा मामले मुंबई से ही सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 5537 नए मामले सामने आए हैं और 198 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में 75,075 मरीज सक्रिय हैं जिनका कोविड 19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
कोरोना संक्रमण के उपचार का प्रभावी तरीका है प्लाज्मा थेरेपी: राजेश टोपे