विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badlapur News Today: इंटरनेट बंद, ट्रेनों के बदले रूट; 72 से ज्यादा गिरफ्तार, पढ़ें 10 Points में पूरा अपडेट

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 21 Aug 2024 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2024 06:37 PM (IST)

Badlapur Sexual Abuse Case महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के बाद ...और पढ़ें

बदलापुर में क्या-क्या हुआ 10 प्वाइंट्स में समझें (Image: ANI)
बदलापुर में क्या-क्या हुआ 10 प्वाइंट्स में समझें (Image: ANI)

HighLights

  1. बदलापुर में दो किंडरगार्टन बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण
  2. विरोध प्रदर्शन में 17 शहर पुलिसकर्मी हुए घायल

पीटीआई, ठाणे। Badlapur Sexual Abuse Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो किंडरगार्टन बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इसके एक दिन बाद बुधवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

17 पुलिसकर्मी हुए घायल

बता दें कि मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में कम से कम 17 शहर पुलिसकर्मी और करीब आठ रेलवे पुलिसकर्मी घायल हो गए।

आइये 10 प्वाइंट्स में समझें बदलापुर में क्या-क्या हुआ? 

  • कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदलापुर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
  • मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंके और विरोध प्रदर्शन के दौरान स्कूल की इमारत में तोड़फोड़ की।
  • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और रेलगाड़ियों की आवाजाही के लिए ट्रैक खाली करने के लिए लाठीचार्ज किया।
  • पीटीआई से बात करते हुए डीसीपी सुधाकर पठारे ने बुधवार को कहा कि विरोध प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के मद्देनजर शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इस बीच अधिकांश स्कूल बंद रहे।
  • बदलापुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बदलापुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साई भीड़ ने दो अधिकारियों समेत कम से कम 17 पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए।
  • पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन, हथियारबंद गैरकानूनी जमावड़ा, हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के आरोप में तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

  • पत्थरबाजी और अन्य अपराधों के सिलसिले में अब तक कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
  • घटना के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने लापरवाही बरतने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया।
  • सूत्रों ने बताया कि जिस स्कूल में यह घटना हुई, वह बदलापुर के एक भाजपा नेता के करीबी रिश्तेदार का है। 
  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन का आदेश दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  स्थानीय अदालत ने बुधवार को आरोपियों की पुलिस रिमांड 26 अगस्त तक बढ़ा दी है। 

यह भी पढ़ें: Badlapur Sexual Assault: बदलापुर की घटना पर बवाल जारी, MVA का 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का एलान

यह भी पढ़ें: Badlapur Violence: 300 लोगों पर FIR, 40 गिरफ्तार; प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिंदे सरकार का सख्त एक्शन