विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'महाराष्ट्र सरकार 'भिखारी' है', मंत्री कोकाटे के विवादित बयान पर सीएम का आया कड़ा रिएक्शन

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 22 Jul 2025 11:30 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा में अपने फोन पर रमी खेलने का आरोप झेल रहे मंत्री माणिकराव कोकाटे ने सरकार को भिखारी कहा ...और पढ़ें

राकांपा नेता कोकाटे ने किसानों की तुलना भिखारियों से की थी (फाइल फोटो)
राकांपा नेता कोकाटे ने किसानों की तुलना भिखारियों से की थी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फडणवीस ने कहा, मंत्रियों को इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए
  2. राकांपा नेता कोकाटे ने किसानों की तुलना भिखारियों से की थी

पीटीआई, नासिक। महाराष्ट्र विधानसभा में अपने फोन पर रमी खेलने का आरोप झेल रहे मंत्री माणिकराव कोकाटे ने सरकार को भिखारी कहा है। उन्होंने यह बात मंगलवार को विधानसभा में प्रवेश करने के बाद किसानों को लेकर की गई अपनी पूर्व टिप्पणी को स्पष्ट करने के दौरान कही।

सीएम का आया बयान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों को इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था चुनौतियों के बावजूद बहुत अच्छी स्थिति में है। इससे पहले राकांपा नेता कोकाटे ने किसानों की तुलना भिखारियों से की थी। इसके लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

मंत्री ने कही थी ये बात

उन्होंने कहा था कि एक भिखारी भी भिक्षा में एक रुपये नहीं लेता, लेकिन हम एक रुपये में फसल बीमा दे रहे हैं। फिर भी कुछ लोग इसका दुरुपयोग करने की कोशिश करते हैं। जब उनके इस बयान के बारे में पूछा गया तो कोकाटे ने कहा कि सरकार किसानों को एक रुपये नहीं देती, वह उनसे एक रुपये लेती है। सरकार भिखारी है।

मंत्रियों को इस तरह से नहीं बोलना चाहिए- सीएम

कोकाटे की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों को इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। हमने फसल बीमा योजना में सुधारात्मक कदम उठाए हैं, क्योंकि हमने देखा है कि बीमा कंपनियां इसका लाभ उठा रही थीं, न कि किसान।