Move to Jagran APP

Maharashtra Politics: फोन पर 'हेलो' की जगह अब 'वंदे मातरम' बोलेंगे महाराष्ट्र के अधिकारी और कर्मचारी, शिंदे सरकार के मंत्री ने दिया आदेश

Maharashtra Politics महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को कहा है कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन आने पर उसे उठाते ही हेलो की जगह वंदे मातरम बोलना होगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 10:46 PM (IST)
Maharashtra Politics: फोन पर 'हेलो' की जगह अब 'वंदे मातरम' बोलेंगे महाराष्ट्र के अधिकारी और कर्मचारी, शिंदे सरकार के मंत्री ने दिया आदेश
शिंदे सरकार के मंत्री ने कहा, सरकारी कर्मचारी फोन उठाते ही हेलो नहीं वंदे मातरम बोलिए। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन आने पर उसे उठाते ही हेलो की जगह वंदे मातरम (Vande Mataram) बोलना होगा।

prime article banner

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम आजादी के 76वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। हम अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता का) मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी हेलो के बजाय फोन पर 'वंदे मातरम' कहें। उन्होंने कहा कि औपचारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक फोन पर हेली की जगह 'वंदे मातरम' कहें।

महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया। शिंदे ने लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन और नगर विकास जैसे विभाग अपने पास रखे तो गृह, वित्त, योजना, ऊर्जा, आवास एवं जल संसाधन जैसे विभाग उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हिस्से में गए। शिंदे ने पद व गोपनीयता की शपथ लेने के 40 दिन बाद नौ अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करते हुए 18 कैबिनेट मंत्री शामिल किए थे। इनमें नौ भाजपा कोटे से व नौ शिवसेना शिंदे गुट के थे। अब मंत्रिमंडल विस्तार के पांचवें दिन मुख्यमंत्री ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया। विभागों के बंटवारे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वर्चस्व साफ नजर आ रहा है। गृह मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण विभाग उनके पास ही हैं। फडणवीस को मिले विभाग उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पास थे। हालांकि मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास नगर विकास व लोक निर्माण जैसे मंत्रालय रखे हैं। भाजपा कोटे के राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास तथा सुधीर मुनगंटीवार को वन, सांस्कृतिक गतिविधियां व मत्स्य पालन की विभाग की जिम्मेदारी दी गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK