विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री बैन: विहिप ने जारी की गाइडलाइन, आधार कार्ड जांचने के निर्देश

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:34 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में आगामी नवरात्र उत्सव के लिए गरबा-डांडिया आयोजनों हेतु नई गाइडलाइन जारी की है, ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित (सांकेतिक फोटो)

महाराष्ट्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. विहिप ने गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की एंट्री बैन की।

  2. आयोजकों को आधार कार्ड जांचने, तिलक लगाने के निर्देश।

  3. नवरात्र देवी आराधना का पर्व, मूर्ति पूजक ही शामिल हों।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले नवरात्र उत्सव से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

संगठन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को इन आयोजनों में भाग लेने की अनुमति न देने का निर्णय लिया है। साथ ही आयोजकों से प्रतिभागियों की हिंदू पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड की जांच और माथे पर तिलक लगाने जैसे उपाय अपनाने को कहा है। नवरात्र का पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होगा।

विहिप के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा कि संगठन ने नवरात्र के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की भागीदारी रोकने का फैसला किया है। हमने नवरात्र उत्सव के दौरान मुस्लिमों को गरबा-डांडिया नृत्य में भाग लेने की अनुमति न देने का निर्णय लिया है।

नायर के अनुसार,नवरात्र केवल गीत और नृत्य का आयोजन नहीं है, बल्कि देवी की आराधना का पर्व है। जो लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते, उन्हें इस धार्मिक आयोजन में भाग क्यों लेना चाहिए।

विहिप का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि हिंदू त्योहारों के सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखना है। विहिप का यह निर्णय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान के कुछ दिनों बाद आया है।

भागवत ने न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए तो वह हिंदू नहीं रहेगा। उन्होंने सभी मनुष्यों की गरिमा और सभी रास्तों के एक ही लक्ष्य की ओर ले जाने की बात कही थी। जब नायर से भागवत के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि विहिप किसी के खिलाफ नहीं है। संगठन सामाजिक सद्भाव व शांति में विश्वास करता है।

हालांकि, नायर ने अपनी गाइडलाइन का बचाव करते हुए कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय के लोग नवरात्र उत्सव में भाग लेना चाहते हैं तो वे अपने परिवार के साथ आएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे मस्जिदों या अपने निवास स्थानों पर नवरात्र उत्सव आयोजित कर सकते हैं।