विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रॉकेट लॉन्चर, राइफल और जिंदा कारतूस... गढ़चिरौली में हथियारों का जखीरा बरामद; नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने एक बड़े नक्सली हमले को टाल दिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए ...और पढ़ें

HighLights

  1. गढ़चिरौली में पुलिस ने नक्सली हमले की साजिश नाकाम की।

  2. अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए।

  3. बरामद विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक सफल एंटी-माओवादी अभियान के तहत नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि भमरगढ़ उपखंड के कोपरशी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार छुपाकर रखे हैं।

6 अक्टूबर को चलाया गया विशेष अभियान

बता दें कि सूचना मिलने के बाद 6 अक्टूबर को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशंस स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमों ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के बाद क्या-क्या मिला?

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खतरनाक सामग्री और हथियार बरामद किए।

  • 3 रॉकेट लॉन्चर
  • 2 सिंगल-शॉट राइफल और 2 12-बोर राइफल
  • 12-बोर के 3 जिंदा कारतूस और 10 डेटोनेटर
  • 150 मीटर केबल तार और 9 मैगजीन
  • 10 कुकर (आईईडी या अन्य इस्तेमाल के लिए)
  • 5 वॉकमी-टॉकी और 12 वॉकमी-टॉकी चार्जर
  • अन्य नक्सली साहित्य और सामग्री

मौके पर ही नष्ट किया गया विस्फोटक

गौरतलब है कि सुरक्षा और एहतियात को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने बरामद किए गए सभी खतरनाक विस्फोटकों और सामग्रियों को तय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया।