विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: नवी मुंबई से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, खुद बताया कैसे हुए भारत में दाखिल

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 11 Aug 2024 05:01 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2024 05:04 PM (IST)

Bangladesh Refugees in India बांग्लादेश के पांच नागरिकों को महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के ...और पढ़ें

नवी मुंबई में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (Image: Jagran)
नवी मुंबई में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (Image: Jagran)

HighLights

  1. अवैध रूप से रह रहे थे पांच बांग्लादेशी नागरिक
  2. पांचों जाली दस्तावेजों के जरिए भारत में हुए थे दाखिल

ठाणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कोपरखैरणे क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा और चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

पांचों जाली दस्तावेजों के जरिए भारत में हुए थे दाखिल

कोपरखैरणे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पांचों जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 34 से 45 वर्ष के बीच है और वे घरेलू सहायिका का काम करती हैं, जबकि पुरुष की उम्र 38 साल है और वह घरों में पुताई का काम करता है।

अधिकारी के अनुसार, पांचों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम-1946 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:  Maharashtra: उद्धव ने 'भगवा' छोड़ा, अब जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, भाजपा बोली- इनकी पार्टी के पतन की हो चुकी शुरुआत

यह भी पढ़ें: Maharashtra: मनसे कार्यकर्ताओं ने उद्धव के काफिले पर फेंके टमाटर और नारियल, महिलाओं ने फेंकी चूड़ियां