महाराष्ट्र में FDA अधिकारी पर रिश्वतखोरी का आरोप, गुस्साई भीड़ ने जबरन मुंह में ठूंसे एक्सपायर्ड बिस्कुट
छत्रपति संभाजीनगर में एक 2 साल के बच्चे के एक्सपायर्ड स्नैक खाने से बीमार पड़ने के बाद, स्थानीय लोगों ने ...और पढ़ें
HighLights
बच्चे के बीमार पड़ने पर FDA अधिकारी जांच को पहुंचे
अधिकारी पर रिश्वत लेकर दुकानदार को बचाने का आरोप लगा
गुस्साई भीड़ ने अधिकारी को एक्सपायर्ड बिस्कुट खिलाने की कोशिश की
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के एक अधिकारी को स्थानीय लोगों ने घेरकर जबरन एक्सपायर्ड बिस्कुट खिलाने की कोशिश की।
दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर में एक स्थानीय दुकान का एक्सपायर्ड स्नैक खाकर 2 साल का बच्चा बीमार पड़ गया। जिसके बाद मौके पर जांच करने पहुंचे एफडीए अधिकारी जांच करने पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी ने रिश्वत लेकर दुकानदार को बचाने और ढिलाई बरतने की कोशिश की।
इन्हें खुद खा लो...
इसके बाद लोगों ने एफडीए अधिकारी को घेर लिया गया। उनके सामने एक्सपायर्ड बिस्कुट के पैकेट रखे गए। गुस्से में भरी भीड़ अधिकारी के चारों ओर जमा हो गई और चिल्लाने लगी, 'इन्हें खुद खा लो!' भीड़ ने उन पर एक दुकानदार को बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया।
कुछ लोगों ने दुकानदार को बचाने का आरोप लगाते हुए, खराब हो चुके बिस्कुट जबरदस्ती एफडीए अधिकारी के मुंह में डालने की कोशिश की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
जानिए पूरा मामला
स्थानीय निवासियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब दुकान से खरीदे गए नमकीन स्नैक मिक्स को खाने के बाद दो साल का बच्चा बीमार पड़ गया और उसे चक्कर आने लगे। बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया।
इस घटना से बच्चे के परिजनों और अन्य निवासियों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने छत्रपति संभाजीनगर स्थित एफडीए कार्यालय से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के एक अधिकारी निरीक्षण के लिए दुकान पर पहुंचे। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि निरीक्षण शुरू होने से ठीक पहले ही संबंधित नमकीन स्नैक मिक्स के पैकेटों को दुकान से हटा दिया गया था।
जांच के दौरान मिले एक्सपायर्ड बिस्कुट
जांच के दौरान अधिकारी को दुकान में भारी मात्रा में एक्सपायर्ड बिस्कुट के पैकेट बिकते हुए मिले। निवासियों का आरोप है कि अधिकारी ने एक्सपायर्ड उत्पादों को जब्त तो कर लिया, लेकिन दोषी दुकानदार के खिलाफ कोई ठोस या सख्त कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद, आक्रोशित भीड़ ने अधिकारी पर रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने और दुकानदार को बचाने का गंभीर आरोप लगाया।
