विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले महाराष्ट्र के बड़े होटलों पर FDA का एक्शन, 30 फूड लाइसेंस रद; तुकाराम मुंडे को किसने लिखा था पत्र?

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:41 PM (IST)

महाराष्ट्र एफडीए ने त्योहारों से पहले 23-27 सितंबर के बीच 30 फूड लाइसेंस निलंबित किए और 1.19 करोड़ रुपये का खाद्य स्टॉक जब्त किया।

महाराष्ट्र एफडीए ने 30 फूड लाइसेंस को किया निलंबित।

महाराष्ट्र एफडीए ने 30 फूड लाइसेंस को किया निलंबित।

HighLights

  1. एफडीए ने त्योहारों से पहले 30 फूड लाइसेंस निलंबित किए।

  2. 1.19 करोड़ रुपये का 50,601 किलोग्राम खाद्य स्टॉक जब्त हुआ।

  3. संजय राउत ने एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने त्योहारों के मौसम में राज्य भर में की गई कार्रवाई के तहत 23 से 27 सितंबर के बीच 30 फूड लाइसेंस निलंबित किए। उसने 1.19 करोड़ रुपये कीमत का 50,601.78 किलोग्राम फूड स्टॉक को जब्त भी किया।

सोमवार को एफडीए के एक बयान में कहा गया कि मुंबई में 13, कोंकण में छह, पुणे में आठ और छत्रपति संभाजीनगर में तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निलंबत किए गए।

वहीं एफडीए के अधिकारियों पर होटल और क्विक कॉमर्स कंपनियों से कथित उगाही करने का गंभीर आरोप लगा है।

संजय राउत ने तुकाराम मुंडे को लिखा पत्र

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंडे को पत्र लिखकर अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की आड़ में कारोबारियों को लाइसेंस निलंबित करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं।

राउत ने अपने पत्र में दावा किया है कि बांद्रा स्थित एफडीए मुख्यालय और ठाणे कार्यालय में कथित तौर पर उगाही का खेल चल रहा है। आरोप है कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अनिवार्य नोटिस और सुनवाई की व्यवस्था को दरकिनार कर कारोबारियों पर दबाव बना रहे हैं।