Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के किसानों को कर्जमाफी का लाभ आज से

चार महीने पहले महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए 34,022 करोड़ रुपये की कर्जमाफी योजना घोषित की थी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 18 Oct 2017 02:15 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2017 02:15 PM (IST)
महाराष्ट्र के किसानों को कर्जमाफी का लाभ आज से
महाराष्ट्र के किसानों को कर्जमाफी का लाभ आज से

मुंबई, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र के किसानों को बुधवार से कर्जमाफी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पहले चरण में करीब दस लाख किसानों के खाते में कर्जमाफी योजना के पैसे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस सूबे के विभिन्न क्षेत्रों से यहां आए 25 किसानों को चेक सौंपकर छत्रपति शिवाजी महाराज किसान कर्जमाफी योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद जिलों में वहां के प्रभारी मंत्री किसानों को चेक सौंपेंगे। राज्य सरकार ने अधिकतम डेढ़ लाख रुपये कर्जमाफी की घोषणा की है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बताया कि 15 नवंबर तक कर्जमाफी के योग्य हर किसान को इसका लाभ मिल जाएगा। उनके अनुसार, 80 फीसद किसान डेढ़ लाख से कम कर्ज वाले ही हैं। लेकिन जिनका कर्ज डेढ़ लाख से ज्यादा है। उन्हें अतिरिक्त राशि बैंक को खुद चुकानी होगी। इसकेबाद ही उन्हें सरकार द्वारा घोषित ऋणमुक्ति योजना का लाभ मिलेगा।

चार महीने पहले महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए 34,022 करोड़ रुपये की कर्जमाफी योजना घोषित की थी। तब उसका अनुमान था कि इससे करीब 89 लाख किसान लाभान्वित होंगे। सरकार ने कर्जमाफी राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजने की योजना बनाई थी। इसके लिए किसानों को अपने आधारकार्ड का पंजीकरण बैंक खाते के साथ कराना था। अब तक 77.29 लाख किसान कर्जमाफी के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

इतने किसानों के बैंक खातों के ऑनलाइन पंजीकरण को फडऩवीस बड़ी उपलब्धि मानते हैं। इन खातों का उपयोग भविष्य में किसानों को अन्य योजनाओं में भी मिल सकेगा। जिन 2.41 लाख किसानों ने बैंक खाते का आधार के साथ पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें कर्जमाफी का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पहली बार सरपंच बना एक किन्नर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.