दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों के खाते में आएंगे 5 हजार रुपये, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने दीवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। 304 तालुकों के करीब 1.5 करोड़ ...और पढ़ें

सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे 5000 रुपये (प्रतिकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने दीवाली से पहले राज्य के सूखा प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 304 सूखाग्रस्त तहसीलों के करीब 1.5 करोड़ किसानों 5,000-5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह अग्रिम राशि उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
नहीं होगी कोई कटौटी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के बैंक खातों में इस हफ्ते के भीतर पैसे पहुंच जाएं। साथ ही बैंकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस रकम से किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए।
ज्ञात हो कि इस साल कम बारिश होने के कारण, सरकार ने हाल ही में राज्य की 358 तहसीलों में से 304 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है। सूखा राहत के तौर पर 1.5 करोड़ किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम राशि देने पर कुल 7,500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
देवेंद्र कैबिनेट ने 304 सूखा प्रभावित तहसीलों के किसानों के लिए इस अग्रिम राशि को मंजूरी दी है, जिसके तहत वे किसान पात्र होंगे जिनकी फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। (समाचार एजेंसी PTI के इनपुट के साथ)
