विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Elections 2024: शिवसेना ने जारी की 45 प्रत्याशियों की सूची, CM शिंदे कोपरी-पचपखाड़ी से लड़ेंगे चुनाव

Published: Wed, 23 Oct 2024 12:22 AM (IST)

मंगलवार को शिवसेना ने अपने 45 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे। (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जोगेश्वरी पूर्व से मनीषा रवींद्र वायकर चुनाव मैदान में।
  2. नंदगांव से सुहास द्वारकानाथ कांडे को मिला टिकट।
  3. नांदेड़ उत्तर से बालाजी देवीदासराव कल्याणकर प्रत्याशी।

जागरण, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार की रात शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम सीट से सदा सर्वणकर को मैदान में उतारा गया है। जोगेश्वरी (पूर्व) से मनीषा रवींद्र वायकर, नंदगांव से सुहास द्वारकानाथ कांडे, छत्रपति संभाजीनगर (मध्य) से प्रदीप शिवनारायण जायसवाल और नांदेड़ उत्तर से बालाजी देवीदासराव कल्याणकर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

(पार्टी के लेटर हेड पर जारी प्रत्याशियों की सूची)

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के एलान के बाद शिवसेना ने अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। यह तय किया गया कि एकनाथ शिंदे ही पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। शिवसेना नेताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के समर्थन में खूब नारेबाजी भी की थी।

शिवसेना नेता और सांसद श्रीकांत शिंदे ने बैठक बुलाई थी। बैठक में शिवसेना के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा, रवींद्र वायकर, मनीषा कायंडे, राहुल शेवाले समेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था। महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान है। 23 23 नवंबर को मतगणना होगी।

एमवीएम में भी चुनाव की तैयारियां तेज

उधर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अखाड़ी में भी बैठकों का दौर जारी है। चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) और शिवेसना (उद्धव गुट) शामिल हैं। वहीं भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन का हिस्सा है।

पिछले चुनाव में कैसा रहा हाल?

साल 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना को 56 सीटों पर कामयाबी मिली थी। अगर कांग्रेस की बात करतें तो वह सिर्फ 44 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी। 2014 में भाजपा ने 122 और शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटों पर कब्जा जमाया था।

असम पहुंचे सीएम एकनाथ शिंद

प्रत्याशियों के नामों के एलान के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे असम में स्थित कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम यहां मां कामाख्या के दर्शन के लिए आए हैं। यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। दूसरी सूची भी आएगी। चुनाव में महायुति जीतेगा।