विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Fri, 08 Nov 2024 07:40 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 08 Nov 2024 08:24 PM (GMT+05:30)

Maharashtra Assembly Election 2024 मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ...और पढ़ें

महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर सीईसी ने आपत्ति जताई। (File Image)
महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर सीईसी ने आपत्ति जताई। (File Image)

HighLights

  1. महाराष्ट्र के जिला अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर को आयोग ने दिए सख्त निर्देश।
  2. नेताओं से सार्वजनिक जीवन में भी महिलाओं का सम्मान करने की दी नसीहत।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव में प्रतिद्वंद्वी महिला प्रत्याशियों के खिलाफ बढ़ीं अशोभनीय टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त रुख दिखाया है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

आयोग ने राजनीतिक दलों और नेताओं को भी इस बात की नसीहत दी है कि उन्हें चुनाव प्रचार के साथ ही सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक व अशोभनीय टिप्पणियों से बचना चाहिए। आयोग ने यह निर्देश शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में दिया है। 

सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक भी मौजूद थे। आयोग ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद महाराष्ट्र से जिस तरह की शिकायतें आ रही हैं, वह परेशान करने वाली हैं। इनमें महिला प्रत्याशियों के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।

(आयोग ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। )

आयोग ने अधिकारियों से ऐसे मामलों में पैनी नजर रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चुनाव आयोग की सख्ती को हाल ही में महाराष्ट्र से शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत की ओर से मुंबा देवी विधानसभा सीट से शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रत्याशी शाइना एनसी के खिलाफ की गई टिप्पणी से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी।

भाजपा ने साधा था निशाना

शिवसेना (यूबीटी) सांसद की इस टिप्पणी पर भाजपा ने उन्हें घेरा भी था और कहा कि महिलाओं के लिए अनुचित टिप्पणी करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रत्याशी को बकरी कहकर उनका अपमान किया। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद बकरी कटेगी।

लोकसभा चुनाव में भी आयोग ने दिखाई थी सख्ती

गौरतलब है कि आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया था। उन्होंने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से कंगना रानोत के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें नोटिस जारी तक जवाब मांगा था। बाद उनकी ओर से दी गई सफाई के बाद भी आयोग ने उनकी टिप्पणी की निंदा की थी।